<

निर्दोष निकला नईमुद्दीन! 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज खुलासा, आरोपी सुरेंद्र गिरफ्तार

Kushinagar Girl Rape Case: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. जिसमें पहले सरकारी स्कूल के हेडमास्टर नईमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन पुलिस की जांच में वो निर्दोष निकले और पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया.

Kushinagar Girl Rape Case: उत्तर प्रदेश (UP News) के कुशीनगर की ये घटना आपको झकझोर कर रख देगी. दरअसल, पूरा मामला यह है कि कुशीनगर जिले के तरयासुजान पुलिस स्टेशन के इलाके में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म (Crime News) का मामला सामने आया था. अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में अब असली अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मैं यहां असली अपराधी क्यों कह रहे हैं  तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने इस मामले में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर नईमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया था.

जिनपर शुरुआती दौर में शक था. जब पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की तो हेडमास्टर नईमुद्दीन पूरी तह से बेकसूर पाए गए.

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस की सटीक और गहन जांच के बाद इस सनसनीखेज मामले की परतें खुलती गईं, जिसके बाद असली आरोपी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया. रिपोर्ट के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, यह घटना 10 अप्रैल को हुई ती, जब पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमें बनाई गईं और एक तेज और उच्च-प्राथमिकता वाली जाृंच शुरू की गई.

पुलिस ने की पूछताछ

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों, स्थानीय निवासियों और पीड़ित बच्ची के परिवार से जुड़े लोगों से पूछताछ की. जिसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि स्कूल में दोपहर का खाना खाने के बाद वह छोटी बच्ची पास के एक आम के बाग में गिरे हुए आम बीनने गई थी. ठीक उसी समय आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर रेप जैसा जघन्य अपराध किया.

पड़ोसी निकला आरोपी

सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं था, बल्कि पीड़ित बच्ची का ही एक करीबी रिश्तेदार था. जब पुलिस ने सुरेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने माना कि आम के बाग में बच्ची को अकेला देखकर उसने आम देने का लालच देकर उसे अपने पास बुलाया और हालात का फायदा उठाकर उस मासूम बच्ची के साथ बेरहमी और अमानवीय तरीके से ज़्यादती की. पुलिस ने अब आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST