UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें घर के बाहर खड़ी मां-बेटी के साथ शराब के नशे में धुत 2 युवकों ने छेड़छाड़ की. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मां-बेटी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarnagar Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें 2 युवक शराब के नशे में धुत नजर आ रहे थे. जिसमें वो महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे थे. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं. दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के कोतवाली इलाके की नई मंडी का बताया जा रहा है. जहां शुक्रवार देर रात एक मां और बेटी के साथ बदसलूकी और उत्पीड़न किया गया.
आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने वालों में से बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा भी शामिल था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां और बेटी रात करीब 10:00 बजे खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रही थीं. उसी समय स्कूटर पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. शुरू में तो वे महिलाओं को देखकर आगे निकल गए, लेकिन थोड़ी देर बाद वे वापस लौटे. अपना स्कूटर ठीक घर के सामने रोका और अभद्र व्यवहार करने लगे. आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे. उन्होंने मां और बेटी को गालियां दीं और आपत्तिजनक बातें कहीं.
युवती ने हिम्मत दिखाते हुए पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आरोपी युवक मां और बेटी के साथ नशे की हालत में बदतमीजी करते हुए नजर आ रहे हैं. वे महिलाओं को पुलिस बुलाने की चुनौती भी दे रहे थे. युवती के अनुसार, जब उसने पुलिस को बुलाने की धमकी दी तो आरोपियों ने बेशर्मी से उसे चुनौती देते हुए कहा कि उनके फोन से पुलिस और जल्दी आएगी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. वायरल वीडियो और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. पुलिस टीमों ने छापेमारी की और महज़ कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…