Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > 85 लाख रुपए के मोमो! लत के लिए 14 साल के लड़के ने ठेले वाले को बेचे सोने के गहने

85 लाख रुपए के मोमो! लत के लिए 14 साल के लड़के ने ठेले वाले को बेचे सोने के गहने

एक 14 साल के लड़के ने मोमो खाने के लिए अपने घर की अलमारी से लगभग 85 लाख रुपए के गहने चुरा लिए और मोमो के ठेले वाले को दे दिए. जब परिवार को इस बारे में पता चलता, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 2, 2026 13:34:51 IST

Mobile Ads 1x1

Deoria Boy Theft Gold Jewellery for Momo: उत्तर प्रदेश  के ददेवरिया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मोमोज दुकानदार पर आरोप है कि उसने एक बच्चे को लालच देकर उससे घर के लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी कराई है. उसके कहने पर ही 14 साल के लड़के ने मोमोज खाने के लिए अपने घर की अलमारी से लाखों रुपए की गोल्ड ज्वेलरी बेच दी. घटना रामपुर कारखाना थाना इलाके की है. वहीं जब लड़के के परिवार को इस बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़ित परिवार ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी. शिकायत पाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के देवरिया के भगवानपुर तिवारी गांव के निवासी विमलेश मिश्रा वाराणसी के मंदिर में एक पुजारी हैं. उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा कक्षा 7 में पढ़ाई करता है. परिवार का कहना है कि डुमरी चौराहे पर कुछ लोग मोमो की दुकान लगाते हैं. उन्होंने बच्चे को मोमोज खिलाने का लालच दिया और उन्हें अपने प्रभाव में लिया. बच्चे  को मोम खाने की लत थी, तो उन्होंने इसका फायदा उठाया. उन्होंने बच्चे को बहला-फुसलाकर घर की अलमारी से जेवरात चोरी करा लिए. पिता का कहना है कि इस मामले में तीन लोग शामिल हैं, जिन्होंने बच्चे को बहला फुसलाकर चोरी कराई.

पूछताछ में बच्चे ने दी जानकारी

कहा जा रहा है कि जो गहने मोमोज वालों ने बच्चे से चोरी कराए हैं, उनकी कीमत लगभग 85-86 लाख रुपए है. वे सभी गहने पुजारी के घर के और उनकी बहन के घर के थे. पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि मोमोज खिलाने के बदले उसने मोमो दुकानदार को जेवर दिए थे. पीड़ित पुजारी का कहना है कि इस घटना के बाद से परिवार सदमे और आर्थिक संकट में है. पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. 

MORE NEWS