<

छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल होंगे अली और उमर, हाई कोर्ट ने दी पैरोल, लेकिन रखी ये बड़ी शर्त

Prayagraj News: झांसी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पिता अतीक अहमद की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा. जनाजे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़े भाइयों अली और उमर अहमद को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल दी है, हालांकि उन्हें मीडिया से बातचीत नहीं करने की शर्त रखी गई है.

Prayagraj News: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद को उसके पैतृक कब्रिस्तान कसारी-मसारी में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. आबान की कब्र अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में तैयार की गई है. इसी कब्रिस्तान में अतीक के पिता हाजी फिरोज अहमद, उनकी मां, भाई अशरफ और बेटे असद अहमद भी दफन हैं. अंतिम संस्कार से पहले कब्रिस्तान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है.

कब्रिस्तान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जनाजे के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है. कसारी-मसारी कब्रिस्तान और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है और पूरे इलाके पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.

झांसी सड़क हादसे में हुई थी आबान की मौत

आबान अहमद की मौत झांसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में हुई थी. बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में आबान के साथ उसके एक साथी की भी जान चली गई. दुर्घटना के बाद पार्थिव शरीर प्रयागराज लाया गया.

हाई कोर्ट से अली और उमर को मिली पैरोल

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आबान के बड़े भाइयों अली अहमद और उमर अहमद को जनाजे शामिल होने के लिए पैरोल मंजूर कर ली है. दोनों की ओर से डबल बेंच में याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने की अनुमति मांगी गई थी. कोर्ट ने पैरोल देते हुए यह भी स्पष्ट किया कि पैरोल अवधि के दौरान दोनों किसी भी मीडिया संस्थान से बातचीत नहीं करेंगे. इसी शर्त के साथ उन्हें अस्थायी राहत दी गई है.

पैतृक कब्रिस्तान में होगा अंतिम सफर

आबान को उसी पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जहां अतीक अहमद के परिवार के कई सदस्य पहले से सुपुर्द-ए-खाक हैं. परिवार में शोक का माहौल है और अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रशासन पूरे कार्यक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि जनाजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके.

sharma ranjana

Recent Posts

IND vs NZ 4th T20: वैभव सूर्यवंशी फिर करेंगे ओपनिंग या संजू सैमसन को मिलेगा मौका? ईशान किशन पर भी नजर

IND vs NZ 4th T20I: क्या चौथे टी20 में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: October 29, 2026 13:30:17 IST

Delhi Crime: थोड़े से छोले देना…सुनते ही भड़क उठा ठेलेवाला, चाकू से सीने पर किए कई वार; चली गई मासूम की जान

Delhi Crime: दिल्ली के ज्वालापुरी में छोले मांगने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने…

Last Updated: October 29, 2026 13:18:16 IST

कैंसर के इलाज का फ़ैसला: हर मरीज़ को पूछने चाहिए ये 7 सवाल

ये 7 सवाल मरीज़ों और परिवारों को डॉक्टर से सही बात पूछने और इलाज की…

Last Updated: October 29, 2026 13:07:11 IST

Prasidh Krishna ki Caste Kya Kai: प्रसिद्ध कृष्णा की जाति क्या है? जानें परिवार और क्रिकेट करियर

Prasidh Krishna Caste: क्या भारतीय क्रिकेटर प्रसिद्ध कृष्णा की जाति की जानकारी सार्वजनिक है? जानें…

Last Updated: October 29, 2026 13:00:47 IST

दिल्ली में धूम-3 जैसी लूट! बंदूक की नोक पर 2.3 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए चोर, प्लानिंग देख उड़ जाएंगे होश

Delhi Lahori Gate 2.3 crore Robbery:चर्च मिशन पुलिस स्टेशन इलाके में चार क्रिमिनल एक ऑफिस…

Last Updated: October 29, 2026 12:53:48 IST

IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का मैच कब और कहां देखें लाइव, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच 30…

Last Updated: October 29, 2026 12:39:11 IST