<

नोएडा हिंसा का बड़ा चेहरा बेनकाब, 30 मार्च को ही तय हो गया था सब-कुछ, आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

Noida Violence: UP पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा यूनिट ने नोएडा हिंसा के मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है.

Noida Violence: UP STF को एक बड़ी सफलता मिली है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है, यह सफलता 13 अप्रैल को नोएडा में हुई भयानक हिंसा और आगजनी से जुड़े मामले में मिली है. इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड कोई अनपढ़ अपराधी नहीं, बल्कि NIT जमशेदपुर से पढ़ा हुआ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर निकला है. STF ने मुख्य आरोपी आदित्य आनंद उर्फ रॉकी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है.

तमिलनाडु से गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के अनुसार, UP पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट ने एक बेहद सटीक ऑपरेशन के दौरान तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर लिया है. वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी छिपने की जगहें बदल रहा था और चेन्नई से किसी दूसरी जगह भागने की योजना बना रहा था.

पहले से की गई प्लानिंग

इस संबंध में, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जांच में ‘राष्ट्रवादी वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया’ के तीन मुख्य साजिशकर्ताओं के नाम देखने को मिले हैं. रूपेश रॉय और मनीषा चौहान को गिरफ़्तार कर लिया गया है, जबकि आदित्य आनंद जो फरार चल रहा था को भी अब हिरासत में ले लिया गया है. इसके अलावा, यह भी पता चला है कि 13 अप्रैल को हुई हिंसा कोई इत्तेफाक नहीं थी बल्कि पूरी साजिश 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच नोएडा के सेक्टर-37 में हुई मुलाकात के दौरान बहुत बारीकी से रची गई थी.

कई कट्टरपंथी संगठनों से संपर्क

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि आदित्य आनंद कई कट्टरपंथी संगठनों, जैसे मजदूर बिगुल और*दिशा छात्र संगठन के संपर्क में था. वह व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए मजदूरों को भड़काने के लिए एक डिजिटल नैरेटिव तैयार कर रहा था. जेनपैक्ट जैसी एक बड़ी कंपनी में काम करते हुए भी वह इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा.

और भी खुलासे होने की उम्मीद

फिलहाल, STF इस ‘पढ़े-लिखे मास्टरमाइंड’ को मिली फंडिंग और लॉजिस्टिकल मदद के स्रोत की जांच कर रही है. आने वाले दिनों में कई बड़े नामों से जुड़े और भी खुलासे होने की उम्मीद है. यह बात ध्यान देने लायक है कि हाल ही में नोएडा में वेतन बढ़ोतरी समेत कई समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था.

Recent Posts

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST