<

Agra Viral Video Case: बंद कमरों से सोशल मीडिया पर पहुंच गए 48 से अधिक अश्लील वीडियो, आगरा में मचा हड़कंप

Agra Objectionable Viral Video Case: आगरा में एक गांव के रहने वाले लड़के-लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन हरकत में है. आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है.

Agra Objectionable Viral Video Case: महाराष्ट्र के कथित ज्योतिषी अशोक खतरा द्वारा 150 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म और ठगी का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि अब उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है.  आगरा के खंदौली इलाके में सोशल मीडिया पर कई युवक-युवतियों के 48 अश्लील वीडियो वायरल होने से परिवार परेशान है तो  स्थानीय पुलिस भी सकते हैं. आगरा में पिछले कुछ सालों के दौरान इस तरह का मामला सामने आया है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं. हैरत की बात यह है कि सभी पीड़ित आरोपी हैं. इनमें से ज्यादातर की उम्र 14 से 18 साल के बीच है. सोशल मीडिया पर वायरल  फुटेज में कथित तौर पर एक गांव के तीन नाबालिक लड़के और 2 नाबालिग लड़कियां निजी कमरों के अलावा होटलों में अश्लील करते हुए नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अलग-अलग समुदायों के लोगों के शामिल होने से पुलिस सतर्क है और जांच तेज कर दी गई है.

48 से अधिक अश्लील वीडियो हो रहे वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा के खंदौली इलाके में अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जबकि सोशल मीडिया पर युवक-युवतियों के 48 अश्लील वीडियो वायरल हो गए.  ये सभी ग्रामीण इलाकों में रहते हैं. 48 से अधिक अश्लील क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने से गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई. मामले के सामने आते ही स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक दो नाबालिग युवकों को धर दबोचा है. इनसे पूछताछ की जा रही है. जिन दो नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया गया है वो इन 48 से अधिक अश्लील वीडियो में शामिल हैं यानी इनमें इनके चेहरे हैं. अब तक पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि जिनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं वो सभी एक-दूसरे से परिचित हैं. कहा जा रहा है कि इनमें से किसी ने अनजान में या फिर जानबूझकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं. 

उधर, डीसीपी वेस्ट आगरा का कहना है कि युवती और युवतियां नाबालिग हैं. ऐसे में आगरा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कृपया ऐसे वीडियो को शेयर न करें साथ ही कोई भी टिप्पणी करने से बचें.

3 महीने पुराने बताए जा रहे वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पीड़ित लड़की के परिवार ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और धमकी देने की पुलिस में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद जांच तेज कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में शामिल सभी लड़के-लड़कियां 12वीं क्लास में एकसाथ ही पढ़ते थे. 3 मार्च को पुलिस के संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हैं.  इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने थाना खंदौली में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया. इसके बाद कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. वीडियो 3 महीने पुराने बताए जा रहे हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST