<

अलीगढ़ वाली सास को जीजा से हुआ प्यार, दामाद के साथ भागने वाली महिला अब बहनोई को लेकर फरार, पैसे और जेवर भी गायब

Aligarh News: सही कहा गया है कि प्यार अंधा होता है. बीते दिनों अलीगढ़ की एक सास अपने दामाद संग इश्क लड़ाती पकड़ी गई थी. अब वह अपने जीजा के साथ फरार हो गई है.

Saas Jija Love Story: अलीगढ़ की रहने वाली सास सपना देवी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है. पहले वह अपने दामाद संग फरार हुई थी. जब मोहब्बत से मन नहीं भरा तो वह अपने जीजा के साथ रफूचक्कर हो गई. इस वजह से आसपास के इलाके के लोग हैरान हैं. 

क्या है पूरा मामला?

अलीगढ़ में रिश्तों को हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. दानोथाना क्षेत्र के गांव मछरिया नगला के रहने वाले राहुल की शादी को अभी सिर्फ 10 महीने ही हुए थे. यह वही राहुल है जो पहले अपनी होने वाली सास के साथ घर से भागने की वजह से चर्चा में आया था. बाद में दोनों ने शादी कर ली थी. अब इस कहानी में फिर नया मोड़ आ गया है. राहुल की सास सपना देवी एक बार फिर घर छोड़कर चली गई है. इस बार वह अपने पति के बहनोई के साथ फरार हुई है. बताया जा रहा है कि वह बहनोई बिहार के एक जिले में कपड़ों का व्यापार करता है. वहीं आने-जाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई. राहुल का कहना है कि सास के अचानक गायब हो जाने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है. परिवार में भी इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है. गांव में इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं.

यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/state/uttar-pradesh/up-crime-shameful-husband-sells-wife-for-1000-rupees-victim-of-his-friends-gang-raped-her-ordeal-will-send-shivers-down-your-spine-865897/

कब हुई घटना?

बीते 6 फरवरी यह घटना सामने आई. राहुल ने बताया कि सपना अपने बहनोई (जीजा) के साथ गई है. उसने यह भी दावा किया कि महिला जाते समय करीब 2 लाख रुपये नकद और कुछ जेवरात भी अपने साथ ले गई. राहुल ने पहले सीतामढ़ी जिले में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद उसने अलीगढ़ के दादों थाने में शिकायत दी. हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST