<

UP: अमेठी में बड़ा सड़क हादसा, देवा मेले से लौट रहे परिवार की बोलेरो पलटी, 13 घायल; 3 की हालत गंभीर

Amethi News: एक ही परिवार के 13 लोग गुरुवार को बोलेरो से बाराबंकी के प्रसिद्ध देवा मेले में गए थे. शुक्रवार सुबह सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे. तभी बाजार शुकुल-रानीगंज मार्ग पर गयासपुर गांव के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई.

UP News: अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. देवा मेले से लौट रहे एक ही परिवार के लोगों से भरी बोलेरो साइकिल सवार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में चालक समेत 13 लोग घायल हो गए, जिनमें छह बच्चे भी शामिल हैं. तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के खारा गांव निवासी एक ही परिवार के 13 लोग गुरुवार को बोलेरो से बाराबंकी के प्रसिद्ध देवा मेले में गए थे. शुक्रवार सुबह सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे. तभी बाजार शुकुल-रानीगंज मार्ग पर गयासपुर गांव के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे पलट गई.

लोगों ने बोलेरो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल पहुंचाया गया.

सीएचसी में चल रहा है घायलों का इलाज

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बोलेरो चालक चांद बाबू (30), छह वर्षीय आयशा और साइकिल सवार अमरजीत (40) की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. बाकी घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है. हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST