<

ग्राहक बनकर आई, तमंचा दिखा कर उड़ा ले गई 26 ग्राम की ज्वेलरी; यूपी में बुर्कानशी महिला दिनदहाड़े बनी लुटेरी

Jewellery Shop Loot Ayodhya: अयोध्या जिले में एक बुर्कानशी महिला ज्वेलरी शॉप में दिन-दहाड़े लूट कर फरार हो गई. किसी नॉर्मल ग्राहक की तरह वह दुकान में घुसी, कुछ देर खड़े रहने के बाद उसने तुरंत दुकान से एक वजनी हार उठाया और तमंचा दिखा फरार हो गई.

Ayodhya Burqa Woman Robbery: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुर्कानशी महिला ज्वेलरी शॉप में दिन-दहाड़े लूट कर फरार हो गई. किसी नॉर्मल ग्राहक की तरह वह दुकान में घुसी, कुछ देर खड़े रहने के बाद उसने तुरंत दुकान से एक वजनी हार उठाया और तमंचा दिखा फरार हो गई.
ज्वेलरी शॉप में बैठे दोनों युवक सन्न रह गए, और जैसी ही उनका होश टूटा की आखिर हुआ क्या था. इतने में महिला बैग लेकर भाग गई.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, घटना अयोध्या ज़िले के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कोठी इलाके में स्थित ‘महेश ज्वेलर्स’ की है. दोपहर करीब 2:00 बजे, नकाबपोश महिला दुकान में घुसी, बंदूक दिखाई और लगभग 26 ग्राम वज़न के सोने के हार और चेन लूटकर फरार हो गई.
महिला ने अपना चेहरा छिपाने के लिए बुर्का पहना हुआ था. दुकान में घुसते ही वह थोड़ी देर कुछ देखती रहीं थोड़ा रुकी और इसके बाद वह सामने रखे हार और चेन को लेकर अचानक बंदूक  निकाल ली और सोने के गहने, जिनमें हार और चेन शामिल थे लूट लिए, जिनका कुल वज़न लगभग 26 ग्राम था. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गई.

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही, किला पुलिस चौकी के इंचार्ज जितेंद्र सिंह, रुदौली कोतवाली के कांस्टेबल प्रवीण कुमार त्रिपाठी के साथ अपनी टीम लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने फौरन जांच शुरू कर दी है और महिला लुटेरी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है.

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

पुलिस टीम फिलहाल आरोपी की पहचान करने के प्रयास में दुकान के अंदर और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. किला पुलिस चौकी के इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि अपराधियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद, स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के बीच डर और दहशत का माहौल बना हुआ है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST