<

‘चाट युद्ध’ के बाद बागपत में केले के लिए छिड़ी जंग, सड़क पर चले लात घूंसे, हुआ हंगामा

उत्तर प्रदेश के बागपत से चाट युद्ध के बाद केला युद्ध देखने को मिला है. यहां केलों का मोलभाव करने पर दुकानदारों ने एक पिता-पुत्र के साथ मारपीट की. इसकी वीडियो वायरल होने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Banana Vendors Fight: कुछ सालों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें चाट के लिए विवाद हुआ था, जो हिंसक हो गया था. इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था. इसी तरह का मामला एक बार फिर सामने आया है. इस बार विवाद केले के लिए हुआ है. एक दर्जन केले खरीदने के लिए मोल-भाव किया जा रहा था. इसी मोल-भाव ने सड़क को अखाड़े में बदल दिया. एक बाप-बेटे औक फल बेचने वाले के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई.

इस पूरी वारदात को रास्ते में चल रहे लोगों ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया. जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस का ध्यान गया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

कहां हुआ विवाद?

जानकारी के अनुसार, ये मामला बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा कस्बे का है. जहां केले के दाम को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. यहां बागपत के बूढ़पुर गांव में रहने वाले राजवीर अपने बेटे के साथ मेरठ जा रहे थे. इसी बीत वे बरनावा बस स्टैंड पर रुके. यहां उन्होंने सड़क किनारे रेहड़ी पर फल बेच रहे व्यक्ति से केले की कीमत पूछी. 

मोलभाव किया तो की मारपीट

वे फल खरीदने के लिए मोलभाव करने लगे. मोलभाव की बात फल बेचने वाले को पसंद नहीं आई और उसने कुछ कहा, जिसपर तीखी बहस शुरू हो गई. जब विवाद बढ़ने लगा, तो फलवाले ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया. उन्होंने बाप-बेटे के साथ मारपीट की. इसके कारण सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. वहीं इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 13, 2026 19:37:19 IST

सात समंदर पार का प्यार: प्यार की खातिर बिहार आईं रूस की जूली, भागलपुर के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: October 13, 2026 18:54:30 IST

IND vs WI 4th T20I Playing 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? कुलदीप यादव फिर बैठ सकते हैं बाहर

India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…

Last Updated: October 13, 2026 18:25:33 IST

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 13, 2026 16:37:20 IST