<
Categories: मनोरंजन

आज भी छात्र आंदोलनों की जान है ये गाना, दिलीप कुमार और वैजयंती माला की जोड़ी भरती है जोश

आंदोलनों में एक गाना अक्सर सुनाई देता है, जो है 'साथी हाथ बढ़ाना'. हालांकि आपको यकीन नहीं होगा कि इस गाने को किसी आंदोलन के लिए नहीं बनाया गया था. इसके बावजूद आशा भोसले और मोहम्मद रफी का ये गाना प्रदर्शन में सुनाई देता है.

Protest Song of Dilip Kumar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जब भी किसी आंदोलन की आवाज गूंजती है, नारों के बीच एक गीत अक्सर भीड़ को एक धागे में पिरो देता है “साथी हाथ बढ़ाना…”. कोई इसे मोबाइल स्पीकर पर चला देता है, तो कहीं प्रदर्शनकारी खुद मिलकर इसे गुनगुनाने लगते हैं. लोग इस गाने से इमोशनल रूप से जुड़ जाते हैं. यही कारण है कि दशकों पुराना यह फिल्मी गीत आज भी सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एकजुटता, संघर्ष और उम्मीद का प्रतीक माना जाता है.

आंदोलन के लिए नहीं बना गाना

दिलचस्प बात यह है कि इस गीत की शुरुआत किसी आंदोलन के लिए नहीं हुई थी. यह 1957 में रिलीज हुई फिल्म ‘नया दौर’ का हिस्सा था. फिल्म की कहानी गांव के लोगों के संघर्ष और सामूहिक मेहनत के इर्द-गिर्द घूमती है. गीत उस दृश्य में आता है, जब लोग मिलकर अपने भविष्य की राह खुद बनाने का फैसला करते हैं लेकिन इसके शब्द इतने व्यापक थे कि वे फिल्म की कहानी से निकलकर समाज की सामूहिक चेतना का हिस्सा बन गए.

मोहम्मद रफी और वैजयंती माला की आवाज

इस अमर गीत को मोहम्मद रफी और आशा भोंसले ने अपनी आवाज दी थी. इसके बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे, जबकि ओ.पी. नैय्यर ने इसका संगीत तैयार किया. चारों दिग्गजों की यह साझेदारी ऐसी रही कि करीब सात दशक बाद भी यह गीत अपनी प्रासंगिकता नहीं खो पाया. आज भी जब किसी धरने या प्रदर्शन में लोग इसे गाते हैं, तो नई पीढ़ी भी इसकी भावनाओं से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करती है.

दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला

फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला की जोड़ी ने इस गीत को पर्दे पर जीवंत बनाया था लेकिन समय के साथ इसकी पहचान फिल्मों से कहीं आगे निकल गई. अब यह गीत किसी अभिनेता या फिल्म का नहीं बल्कि उन लोगों का लगता है जो अपने अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं.

कुछ धुन हमेशा सुनाई देती हैं

शायद यही किसी महान रचना की सबसे बड़ी पहचान होती है. वक्त बदलता है, चेहरे बदलते हैं, मुद्दे बदलते हैं लेकिन कुछ शब्द और कुछ धुनें हमेशा जिंदा रहती हैं. “साथी हाथ बढ़ाना…” भी ऐसा ही गीत है, जो जंतर-मंतर से लेकर देश के हर उस कोने तक उम्मीद की आवाज बनकर गूंजता है, जहां लोग मिलकर बदलाव का सपना देखते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Silver prices fall: चांदी के भाव में भूचाल! जनवरी में बनाया था रिकॉर्ड, नवंबर आते-आते इतनी नीचे फिसली कीमत

Silver prices fall,: 2026 में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में…

Last Updated: November 22, 2026 22:55:20 IST

अलग नाम, अलग पहचान और छह शादियां… असम में गिरफ्तार हुआ जुम्मुद्दीन, ऐसे खुला राज

Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान…

Last Updated: November 22, 2026 22:35:40 IST

Theft in wedding ceremony: शादी में डांस कर रहा था परिवार, चोर ने साफ कर दिया लाखों का माल; जैकेट की आड़ में बैग लेकर फरार

Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…

Last Updated: November 22, 2026 22:18:18 IST

जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा? आधे घंटे बाद बाहर आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लाल जोड़े में थाने पहुंची

Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 22:08:47 IST

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: योगी की मां के निधन पर मदरसे में उठे दुआ के हाथ, मौलवी और बच्चों ने की प्रार्थना

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…

Last Updated: November 22, 2026 21:06:26 IST

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म

Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026…

Last Updated: November 22, 2026 20:22:50 IST