<

अमरूद के बहाने बुलाया, पत्नी संग नलकूप पर किया खौफनाक कांड… पति से भी बड़ी खिलाड़ी निकली सास!

पत्नी की लाश को नलकूप पर छोड़कर पति सीधा थाने पहुंचा और वहां पुलिस के सामने पूरी वारदात सुना दी जबकि पत्नी के भाई को सास आखिरी वक्त तक बहकाती रही.

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक और बेटी घरेलू विवाद की बलि चढ़ गई. बराल गांव से सामने आई घटना में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. 2 मासूम बच्चों के साथ गृहस्थ काट रहे पति-पत्नी आए दिन लड़ा-झगड़ा करते थे. क्या पता था कि गर की छोटी-मोटी एक दिन के पति के अंदर का कातिल जगा देगी. इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देकर पति भागा नहीं बल्कि पत्नी की लाश को नलकूप पर छोड़कर सीधे थाने पहुंच गया जहां पत्नी की हत्या का जुर्म कबूला और सरेंडर कर दिया. इस वारदात की जानकारी मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंचे तो सास ने उन्हें खराब तबियत का बहाना देकर बहका दिया जिसके बाद बड़े खुलासे हुए हैं.

दंपति के बीच आए होते थे झगड़े

बागपत जिले के बराल गांव के रहने वाले संदीप का अपनी पत्नी मधु के साथ आए दिन विवाद होता रहता था. दोनों को एक बेटा और एक बेटी भी है लेकिन रोजाना की छोटे-मोटे झगड़े मासूमों के भविष्य को दरकिनार करते रहे. इसी बीच संदीप ने पत्नी मधु को रास्ते से हटाने की साजिश कर ली थी. उसने अमरूद तोड़ने के बहाने पत्नी को नलकूप पर बुलाया और वहां बेरहमी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पत्नी का शव नलकूप पर छोड़कर संदीप अपने नजदीकी थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरा वाकया सुना दिया.

सास ने बनाया बहाना

जब अपनी बेटी मधु की मौत की खबर सुन मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उन्होंने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. भाई कपिल ने बताया कि वो शनिवार को अपनी बहन से मिलने बराल गांव उसके ससुराल आया लेकिन बहन मधु के घर पर न मिलने पर सास राजबाला ने यह कहकर बहाना बना दिया कि वो डॉक्टर के पास गई है. ऐसा सुनकर कपिल अपनी बहन से बिना मिले वापस लौट गया और घर पहुंचते ही बहन की मौत की खबर सुन दंग रह गया.

जीजा से रचाई थी दूसरी शादी

मृतका के परिजनों ने हत्या के मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने बचाया कि 2006 में मधु की बड़ी बहन प्रीति की शादी संदीप से हुई थी, लेकिन 3 साल तक बीमार रहने के बाद उसका निधन हो गया जिसके बाद घर वालों ने छओटी बहन मधु की शादी संदीप से करा दी. दोनों के एक बेटा मोक्ष और बेटी मानवी है. हत्या की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को नलकूप से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर सरेंडर करने वाले पति संदीप से हिरासत में पूछताछ की जा रही है. 

बताया जा रहा है कि आरोपी पति संदीप का भाई राजीव यूपी पुलिस में दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) है जिससे परिजनों ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग तेज कर दी है. पुलिस भी सभी पहलुओं को ध्यान रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:- ट्यूशन टीचर की हैवानियत ने दहलाया दिल, 4 साल की मासूम को वॉशिंग मशीन में दी ऐसी दर्दनाक सजा… थाने से लेकर मंत्री दरबार तक गूंजी चीखें!

Kajal Jain

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST