<

बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ आरोपी की हिरासत में मौत, शक के घेरे में पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज

बहराइच कस्टडी डेथ: छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए 55 साल के एक आदमी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई. इस घटना से इलाके में तनाव पैदा हो गया है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं.

Bahraich Custody Death: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामगांव थाना इलाके में काफी हैरान करने वाली खटना समाने आई है. छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए 55 साल के एक आदमी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई. इस घटना से इलाके में तनाव पैदा हो गया है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला?

एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के मुताबिक, 55 साल के आरोपी पर 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था. उसे कल शाम पुलिस ने कस्टडी में लिया और थाने ले आई. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जब आरोपी की हालत बिगड़ी तो उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिवार ने इस दावे को गलत बताया है और गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का दावा है कि आरोपी की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है. उनका आरोप है कि थाने में उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस आरोप से गरमागरम बहस छिड़ गई है. परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

अधिकारियों के ऊपर किया केस दर्ज

परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपने ही डिपार्टमेंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना इंचार्ज, एक कांस्टेबल और दूसरे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर हैं, जिससे मौत की असली वजह पता चलेगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

महंगे सोने ने बिगाड़ा खरीदारी का बजट, 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच सकती है भारत में मांग, जानें क्या है वजह

Gold price: सोने की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में इसकी खरीदारी पर…

Last Updated: November 3, 2026 15:43:36 IST

Jesús de Miguel: 2-2 का चल रहा था स्कोर, तभी गोलकीपर से टकराया स्टार फुटबॉलर; खिलाड़ी की दर्दनाक मौत

Jesús de Miguel:  गेम के आखिरी मिनटों में जब स्कोर 2-2 था, तब डी मिगुएल…

Last Updated: November 3, 2026 15:35:36 IST

Bhay Season 2: फिर लौटेगा डर का खौफनाक खेल! करण टैकर लेकर आ रहे हैं Bhay का दूसरा सीजन, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

Bhay: The Gaurav Tiwari Mystery 2: 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' का दूसरा सीजन जल्द…

Last Updated: November 3, 2026 15:30:15 IST

‘हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह…’,वनडे से पहले कप्तान गिल ने ऐसा क्या कहा? सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS NZ: जसप्रीत बुमराह इस सीरीज़ में नहीं हैं, और हार्दिक पांड्या भी चोट…

Last Updated: November 3, 2026 15:39:27 IST

IND vs NZ 1st ODI Playing 11: रोहित-विराट की वापसी से मजबूत होगी टीम इंडिया, सिराज पर नजर; जानें संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ 1st ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में…

Last Updated: November 3, 2026 15:08:14 IST

Watch Video: बेंगलुरु दुकान में घुसकर महिला पर चाकू ताना, सोने की चेन लूटने की कोशिश; लोगों ने आरोपी को दबोचा

Bengaluru Indiranagar Crime: दिनदहाड़े दुकान में घुसकर आरोपी ने महिला को चाकू दिखाया और सोने…

Last Updated: November 3, 2026 15:04:00 IST