टीवीके चीफ और एक्टर लिजय थलपति की पत्नी संगीता ने उनके खिलाफ तलाक याचिका दायर की है. उन्होंने याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया है कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध है.
विजय थलापति की पत्नी ने फाइल किया डायवोर्स
Vijay Thalathy wife filed divorce: तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ और साउथ के विख्यात एक्टर विजय थलापति की पत्नी संगीत ने उनसे तलाक लेना चाहती हैं. उन्होंने एक्टर के खिलाफ तलाक का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने चंगलपट्टू के फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर की है. इस याचिका में संगीता ने अपने पति पर एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है. इसी आधार पर उन्होंने तलाक की मांग की है. उनकी तलाक की याचिका के बाद से ही एक्टर को लेकर राजनीतिक और फिल्म जगत में चर्चा तेज हो गई है. हालांकि अब तक विजय थलापति ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है.
बता दें कि विजय थलापति की पत्नी संगीता सोरर्नालिंगम श्रीलंकाई तमिल मूल की महिला हैं. उन्होंने लंदन में पढ़ाई की. संगीता ने विजय की फिल्म ‘पूवे उनक्कागा’ देखी. इसके बाद वे एक्टर की फैन हो गईं. उन्होंने लंदन से चेन्नई आकर विजय से फिल्म के सेट पर मिलने का फैसला किया. दोनों की साल 1996 में मुलाकात हुई थी. उस समय पर विजय उभरते एक्टर थे. वे संगीता की सरलता और तारीफ से काफी प्रभावित हुए.
इसके बाद उन्होंने संगीता को अपने घर बुलाया और अपने माता पिता से मुलाकात कराई. बता दें कि विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर और उनकी मां शोभा ने उन्हें बहुत पसंद किया. दोनों परिवारों की सहमति मिलने के बाद विजय और संगीता ने 25 अगस्त 1999 को ग्रैंड वेडिंग कर ली. शादी के बाद संगीता ने मीडिया से दूरी बना ली और एक गृहिणी बन गईं. इसके बाद से वे अपने घर और परिवार की देखभाल कर रही हैं.
वर्तमान में विजय और संगीता के दो बच्चे हैं. बड़े बेटे का नाम संजय विजय है. उसका जन्म साल 2000 में हुआ. संजय ने अपने पिता के साथ वेट्टैकारन फिल्म में पिता के साथ चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर रोल किया. इसके बाद 2005 में कपल ने बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम दिव्या साशा है. वो फिल्म थेरी में पिता के साथ नजर आ चुकी हैं.
वहीं अब विजय एक्टर से पॉलिटिशियन बनने की राह पर हैं. विजय ने 2 फऱवरी 2004 को तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी की शुरुआत की. उन्होंने घोषणा की कि उनकी आखिरी फिल्म ‘जननायकम’ होगी, जो विवादों में घिरी हुई है. वहीं एक्टर ने कहा है कि वे सिनेमा जगत से सन्यास लेने के बाद राजनीति में सक्रिय होंगे.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…