Bahraich Road Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. इस हादसे में 2 वाहन चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है.
बहराइच में भयानक सड़क हादसा.
Bahraich Road Accident: यूपी के बहराइच में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां पर दो वाहन चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है. हाईवे पर दौड़ रहे एक पिकअप को बचाने के प्रयास में डीसीएम और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिससे चालक केबिन में फंस गए और जिंदा जल गए. डीसीएम में मशीनरी का सामान और ट्रेलर में सीमेंट लदा हुआ था.
दरगाह थानाध्यक्ष रामज्ञा सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों चालकों की मौत हो चुकी थी. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेलर चालक की पहचान जीतलाल यादव निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है. वही दूसरे चालक की पहचान बुरी तरह से जल जाने के कारण अभी नहीं हो सकी है.
हादसे में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Delhi Bus Strike Tomorrow 17 September: दिल्ली में अगर आप भी 17 सितंबर को बस…
सोने की वस्तुओं पर लगने वाले हॉलमार्क शुल्क में 67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.…
दिशा सालियान मामले को लेकर एक बार फिर विवाद तेज हो गया है. 6 साल…
भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
हाल ही में सरकार ने 2017 के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का पुनर्गठन किया…
IND vs AFG 3rd T20I Weather Report: क्या दिल्ली में बारिश बिगाड़ेगी मैच का मज़ा?…