Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Bahraich Road Accident: बहराइच में भयानक हादसा! दो वाहनों की जोरदार टक्कर, जिंदा जले दोनों ड्राइवर

Bahraich Road Accident: बहराइच में भयानक हादसा! दो वाहनों की जोरदार टक्कर, जिंदा जले दोनों ड्राइवर

Bahraich Road Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. इस हादसे में 2 वाहन चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 15:04:40 IST

Mobile Ads 1x1

Bahraich Road Accident: यूपी के बहराइच में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां पर दो वाहन चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है. हाईवे पर दौड़ रहे एक पिकअप को बचाने के प्रयास में डीसीएम और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिससे चालक केबिन में फंस गए और जिंदा जल गए. डीसीएम में मशीनरी का सामान और ट्रेलर में सीमेंट लदा हुआ था.

दरगाह थानाध्यक्ष रामज्ञा सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों चालकों की मौत हो चुकी थी. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेलर चालक की पहचान जीतलाल यादव निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है. वही दूसरे चालक की पहचान बुरी तरह से जल जाने के कारण अभी नहीं हो सकी है.

हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS