Ballia Husband Wife Death: बलिया में पति की मौत के बाद उनकी अंतिम यात्रा के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया. इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया, जिससे माहौल गमगीन हो गया.
Ballia Husband Wife Death: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक बेहद भावुक खबर सामने आई है. यहां रतसर नगर पंचायत के आनंद नगर में रविवार, 16 अघस्त को एक बेहद दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई. यहां 80 साल की सरल कनौजिया का शनिवार रात को निधन हो गया. रविवार की सुबह परिवरा और ग्रामीणों ने मिलकर उनकी अंतिम यात्रा लेकर घर से निकले. शवयात्रा अभी 50 मीटर ही आगे बढ़ पाई थी, कि उनकी पत्नी मुन्निया देवी के निधन की खबर भी आ गई.
मुन्निया देवी के निधन की सूचना मिलते ही सरल कनौजिया की शवयात्रा को वापस घर लाया गया. इसके बाद दोनों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया गया. परिजन और ग्रामीणों की मौजूदगी में पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ उठीं और दोनों का अंतिम संस्कार एक ही स्थान पर किया गया. एक साथ हुई इस अंतिम विधाई का दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं.
ये भी पढ़ें: Tarapith Hotel Fire: धुएं से भर गया होटल, अंदर फंसे लोगों में मची चीख-पुकार; 7 की मौत
इस दुखद घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में भी इसका चर्चा होने लगी. लोगों ने इसे पति-पत्नी के बीच गहरे लगाव और जीवनभर के साथ का भावुक उदाहरण बताया. दोनों की एक साथ अंतिम विदाई ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया. यह घटना काफी लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है.
ये भी पढ़ें: ढूंढ रहे थे बंदूक, मिल गया नोटों का पहाड़, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन; आखिर कौन है रकम का असली मालिक?
Thai Maman scheme: तमिलनाडु में नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी क्यों दी…
Hathras couple murdered: हाथरस के सादाबाद में रविवार सुबह 58 वर्षीय पूर्व फौजी शमशुद्दीन और…
Right to choose life partner: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की 26 वर्षीय सोनिका चौहान को…
Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद पूनावाला से…
UP chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच…
बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टलने के बाद अब कर्मचारियों को इस हफ्ते बिना…