<

UP: ‘जेल तो जाना ही है, आखिरी बार गर्लफ्रेंड…’, प्रेमिका से मिलने थाने से भागा रेप का आरोपी, फिर एनकाउंटर के डर से किया ये काम

Banda News: आरोपी मलखान को गिरफ्तार कर बिसंडा थाने लाया गया था, जहां पूछताछ और मुकदमे से संबंधित कागजी कार्रवाई की जा रही थी. इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी समेत थाने से फरार हो गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 13 साल की नाबालिग के अपहरण और रेप के आरोप में गिरफ्तार युवक हथकड़ी समेत थाने से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुट गईं. हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस ने आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने फरार होने की वजह अपनी प्रेमिका से आखिरी बार मिलने की इच्छा बताई.

मामला बिसंडा थाने का है. पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 2026 में एक नाबालिग के अपहरण की शिकायत मिली थी. परिजनों ने आरोपी मलखान पर रेप का भी आरोप लगाया था. इसके बाद पुलिस ने अपहरण, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

कागजी कार्रवाई के दौरान हुआ फरार

शनिवार को पुलिस ने नाबालिग को बरामद करने के साथ आरोपी मलखान को भी गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे बिसंडा थाने लाया गया, जहां पूछताछ और मुकदमे से संबंधित कागजी कार्रवाई की जा रही थी. इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी समेत थाने से फरार हो गया.

आरोपी के भागने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अधिकारियों को सूचना दी गई और उसकी तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गईं. लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया. उसके पास से हथकड़ी भी बरामद की गई.

‘जेल तो जाना ही है, सोचा कि मिल लूं’

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि साहब जेल तो जाना ही है, सोचा कि आखिरी बार उससे मिल लूं. हो सकता है कि दोबारा मुलाकात न हो. आरोपी ने कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता है. वो उसके लिए सब कुछ करने को तैयार था, लेकिन आज उसी के चक्कर में जेल जाना पड़ रहा है. उसने सोचा कि जब जेल जाना है तो जाते समय क्यों न आखिरी बार उससे मुलाकात कर ले, क्योंकि वो प्रेग्नेंट भी है. इसलिए साहब मौका देखकर फरार हो गया था.

आरोपी ने आगे बताया कि वहां गया तो पुलिस सुरक्षा के चलते मिल भी नहीं पाया. सरेंडर करने की सोच रहा था, लेकिन पुलिस एनकाउंटर के डर के मारे नहीं कर पाया और कहीं भागने का प्लान नहीं था. सीधे सरेंडर कर दिया.

बांदा के एएसपी शिवराज के मुताबिक फरारी के दौरान आरोपी को जिन लोगों ने अपने यहां पनाह दी थी, उनकी भी पहचान की जा रही है. ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

कांस्टेबल के खिलाफ लापरवाही को लेकर मुकदमा दर्ज

वहीं, आरोपी के थाने से फरार होने के मामले में ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल के खिलाफ लापरवाही को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर आरोपी हथकड़ी पहने हुए थाने से कैसे फरार हो गया.

फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. उसके खिलाफ दर्ज अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Jammu Kashmir royal family: जम्मू-कश्मीर के राजघराने की बहू बनीं रिया बादल, जानिए कौन हैं राजकुमार मार्तंड सिंह

Jammu Kashmir royal family: जम्मू-कश्मीर के राजपरिवार के राजकुमार मार्तंड सिंह की शादी पंजाब के…

Last Updated: November 5, 2026 23:31:46 IST

दूल्हे को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, डरकर लौट गई बारात, दुल्हन बोली- मैं उसे जानती तक नहीं

Amroha wedding case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा क्षेत्र में निकाह से…

Last Updated: November 5, 2026 23:00:09 IST

मेरठ में शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या, बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया हत्यारा

Meerut murder case: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास के पास ई-रिक्शा…

Last Updated: November 5, 2026 22:25:43 IST

अचानक आसमान से आकर युवक के सिर से टकराया कार का टायर, हवा में उछलकर सड़क पर गिरा

Chile road accident: चिली के सैंटियागो स्थित प्रोविडेंसिया में 29 अक्टूबर को एक हैरान करने…

Last Updated: November 5, 2026 21:03:46 IST

UPSC Mains Result 2026: नवंबर में जारी हो सकता है रिजल्ट, जानें कब और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट

UPSC Mains Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों को रिजल्ट…

Last Updated: November 5, 2026 19:26:33 IST

Love Rashifal 6 November 2026 Today Horoscope: किन 6 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव, लव मिलेगा भरपूर; पढ़िये दैनिक लव राशिफल

Love Rashifal 6 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (6 नवंबर 2026)…

Last Updated: November 5, 2026 18:46:12 IST