Chile road accident: चिली के सैंटियागो स्थित प्रोविडेंसिया में 29 अक्टूबर को एक हैरान करने वाला सड़क हादसा हुआ. चलती कार से निकला टायर दो अन्य वाहनों से टकराने के बाद फुटपाथ पर पहुंचा और वहां पैदल चल रहे 19 वर्षीय युवक के सिर से जा टकराया. टक्कर से युवक उछलकर सड़क पर गिर गया. उसके माथे और सीने में चोटें आईं, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
अचानक हवा में उड़ता आया कार का टायर, युवक के सिर से टकराया
Chile road accident: कभी-कभी सड़क पर चलते समय ऐसा हादसा हो जाता है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. चिली की राजधानी सैंटियागो के प्रोविडेंसिया इलाके में ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सड़क पर पैदल चल रहे 19 वर्षीय युवक के सिर से अचानक एक कार का टायर आकर टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 29 अक्टूबर 2026 को एवेनिडा लॉस लियोनेस पर हुई. एक चलती कार का पहिया अचानक निकल गया. इसके बाद बेकाबू टायर सड़क पर तेजी से आगे बढ़ा और दो अन्य कारों से टकराने के बाद फुटपाथ की ओर उछल गया. इसी दौरान वहां से गुजर रहा 19 वर्षीय युवक उसकी चपेट में आ गया. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि टायर तेजी से युवक की तरफ आता है और उसके सिर के पास जोरदार टक्कर मारता है. अचानक हुए इस हमले से युवक संभल भी नहीं पाता और उछलकर जमीन पर गिर जाता है. आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं.
हादसे के बाद युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया. बाद में उसके पिता उसे सैंटा मारिया क्लिनिक लेकर पहुंचे. मेडिकल जांच में उसके माथे और सीने पर चोटें सामने आईं. हालांकि, राहत की बात यह रही कि उसे गंभीर चोटें नहीं आईं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई. प्रोविडेंसिया के मेयर जैमे बेलोलियो ने भी युवक की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि उसे कई जगह चोटें आई थीं, लेकिन वह खतरे से बाहर था.
हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने उस कार की पहचान कर ली, जिससे पहिया निकला था. चालक को लॉस लियोनेस के अंडरपास के पास रोका गया. उसने अधिकारियों को बताया कि वह हाल ही में पास की एक मैकेनिक वर्कशॉप से निकला था. हालांकि, चलती कार का पहिया आखिर किस वजह से निकला, इसकी जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना के पीछे तकनीकी खराबी थी या पहिया ठीक से नहीं लगाया गया था.
Amroha wedding case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा क्षेत्र में निकाह से…
Meerut murder case: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास के पास ई-रिक्शा…
Banda News: आरोपी मलखान को गिरफ्तार कर बिसंडा थाने लाया गया था, जहां पूछताछ और…
UPSC Mains Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों को रिजल्ट…
Love Rashifal 6 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (6 नवंबर 2026)…
Virat Gautam viral video: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के पहले वनडे में जीत के बाद विराट…