Meerut murder case: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास के पास ई-रिक्शा चालक फिरोज ने अपनी 25 वर्षीय प्रेमिका समरीन की गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों के बीच करीब छह साल से प्रेम संबंध थे, लेकिन समरीन ने उससे बातचीत बंद कर दी थी. इसी बीच उसका रिश्ता दूसरी जगह तय हो गया. आरोप है कि फिरोज उसे मिलने के बहाने बाइक से जंगल में ले गया और शादी को लेकर विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन किया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
प्रेमिका को जंगल में ले जाकर दबाया गला
Meerut murder case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास के पास एक युवक ने अपनी 25 वर्षीय प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान लिसाड़ी गेट निवासी समरीन के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम फिरोज बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच करीब छह साल से प्रेम संबंध थे. हाल ही में समरीन का रिश्ता दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी नाराज था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले के अनुसार, समरीन लिसाड़ी गेट की रहने वाली थी और फतेहउल्लापुर स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी. पड़ोस में रहने वाले फिरोज के साथ उसका करीब छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हालांकि, पिछले दो महीने से समरीन ने फिरोज से बातचीत कम कर दी थी.इसी बीच फिरोज को पता चला कि समरीन का रिश्ता मेरठ के ही एक युवक से तय हो गया है. इस बात से वह नाराज हो गया और समरीन से दोबारा बातचीत करने का प्रयास करने लगा. लेकिन युवती ने उससे बात करने से इनकार कर दिया. बताया गया है कि कुछ दिन पहले फिरोज ने समरीन के घर जाकर हंगामा और मारपीट भी की थी. इस मामले में युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह समरीन का भाई अजीम उसे कॉल सेंटर छोड़ने गया था. काम खत्म होने के बाद समरीन ने वहां से निकलकर फिरोज से मुलाकात की. आरोप है कि फिरोज उसे बिजली बंबा बाईपास के पास से अपनी बाइक पर बैठाकर सड़क से करीब 100 मीटर अंदर जंगल की ओर ले गया. वहां दोनों के बीच शादी को लेकर बहस शुरू हो गई. फिरोज चाहता था कि समरीन उससे शादी करे, जबकि युवती इसके लिए तैयार नहीं थी. इसी विवाद के दौरान आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि समरीन ने फिरोज के चंगुल से बचने की पूरी कोशिश की थी. उसने वहां से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी ने पीछा करके उसे पकड़ लिया और गला दबा दिया. हत्या के बाद उसने शव को झाड़ियों में डाल दिया. वारदात के बाद फिरोज मौके पर ही मौजूद रहा. उसकी बाइक भी घटनास्थल के पास खड़ी मिली. हत्या करने के बाद फिरोज ने खुद पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले समेत परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी फिरोज को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसके खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है.
समरीन की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. उसके भाई फैजल ने बताया कि फिरोज ने धोखे से समरीन को मिलने के लिए बुलाया था. परिजनों के मुताबिक, समरीन का रिश्ता मेरठ के ही एक युवक से तय हो चुका था. इसी बात को लेकर फिरोज नाराज था. बेटी की मौत से पिता इस्माईल, मां सलीमा और भाई अजीम, शाह आलम, फैजल समेत बहन सीबा का रो-रोकर बुरा हाल है.
Jammu Kashmir royal family: जम्मू-कश्मीर के राजपरिवार के राजकुमार मार्तंड सिंह की शादी पंजाब के…
Amroha wedding case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा क्षेत्र में निकाह से…
Banda News: आरोपी मलखान को गिरफ्तार कर बिसंडा थाने लाया गया था, जहां पूछताछ और…
Chile road accident: चिली के सैंटियागो स्थित प्रोविडेंसिया में 29 अक्टूबर को एक हैरान करने…
UPSC Mains Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों को रिजल्ट…
Love Rashifal 6 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (6 नवंबर 2026)…