Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बांके बिहारी मंदिर में महिला कांस्टेबल की दबंगई, श्रद्धालु पर बरसाए एक के बाद एक कई थप्पड़, वीडियो वायरल

बांके बिहारी मंदिर में महिला कांस्टेबल की दबंगई, श्रद्धालु पर बरसाए एक के बाद एक कई थप्पड़, वीडियो वायरल

मथुरा के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को थप्पड़ मारती नजर आ रही है. महिला ने श्रद्धालु को कई थप्पड़ मारे. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Written By:
Last Updated: July 20, 2026 18:57:41 IST

Mobile Ads 1x1

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला कांस्टेबल एक व्यक्ति को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारती है. पता चला है कि ये वीडियो मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का है. इस वीडियो के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों का कहना है कि मंदिर में इस तरह के विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. 

बता दें कि रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. भीड़ के दबाव के बीच ही एक महिला पुलिसकर्मी और श्रद्धालु के बीच मारपीट हो गई, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

महिला पुलिसकर्मी ने व्यक्ति को जड़े थप्पड़

जानकारी के अनुसार, रविवार को लोगों की छुट्टी होती है, जिसके कारण मंदिर में काफी ज्यादा भीड़ होती है. इस रविवार भी बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी दौरान किसी बात को लेकर महिला कर्मी और श्रद्धालु के बीच विवाद हो गया और महिला ने श्रद्धालु को कई थप्पड़ मारे. वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में बना हुआ है.

क्या है मामला?

सीओ सदर वरुण मिश्रा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वायरल हो रहा वीडियो 19 जुलाई का है. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में एक महिला पुलिस कर्मी और व्यक्ति के बीच विवाद हुआ था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि बांके बिहारी मंदिर के निकास गेट संख्या 4 पर महिला पुलिसकर्मी तैनात थी. 

युवक ने मांगी माफी

बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद एक युवक निकल रहा था, जिसने महिला पुलिस कर्मी को धक्का दे दिया था और उसके साथ धक्का मुक्की कर गलत व्यवहार किया था. इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने पलटवार करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया. दोनों पक्ष में आपसी सहमति से ये मामला सुलझ गया. युवक ने अपनी मर्जी से महिला से माफी मांगी और मामला शांत हो गया.

MORE NEWS