उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक पिता अपनी साइकिल पर टॉयलेट सीट लेकर सरकारी स्कूल पहुंचा. यहां 67 सालों से बालिकाओं को एडमिशन नहीं मिल रहा है क्योंकि वहां टॉयलेट नहीं है.
बस्ती में टॉयलेट सीट लेकर स्कूल पहुंचा पिता
Basti Viral Video: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है. यहां कलवारी क्षेत्र के एक स्कूल में बेटियों को शिक्षा से वंचित रखा जाने का आरोप है. इस वीडियो और इसके पीछे की वजह जानकर आपको लगेगा कि क्या हम आज भी पुराने जमाने में जी रहे हैं. कहा जा रहा है कि यहां एक सरकारी स्कूल है, जहां गरीब बेटियों के प्रवेश पर नो एंट्री है. इसका कारण बेहद चौंकाने वाला है. दरअसल, स्कूल में बालिकाओं के लिए शौचालय नहीं है, जिसके कारण 67 सालों से बालिकाओं को एंट्री नहीं मिल सकी है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज के प्रबन्धक सरकारी स्कूल की आड़ में अपना प्राइवेट स्कूल चला रहे हैं. इसके कारण वे स्कूल में छात्राओं को एडमिशन से वंचित रखते हैं. वे लोग महिला शौचालय न होने का हवाला देकर लड़कियों को एडमिशन ही नहीं देते हैं.
बता दें कि ये मामला कलवारी क्षेत्र में स्थित झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज का है. यहां पर लगभग बीते सात दशकों से बेटियों को एंट्री नहीं दी गई है. इसके लिए कोई सरकारी फरमान नहीं है, बल्कि ये स्कूल के प्रबंधक के फरमान पर हुआ. उन्होंने स्कूल में महिला शौचालय न होने का बहाना देकर कई सालों से गरीब बेटियों को एडमिशन नहीं दिया है. इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि प्रबंधक का खुद का स्कूल है, जो सरकारी स्कूल के ठीक बगल में है. इसके कारण बेटियों को सरकारी स्कूल की जगह महंगी फीस देकर प्राइवेट स्कूल में एडमिशन लेना पड़ता है.
वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक पिता अपनी साइकिल पर टॉयलेट सीट लेकर स्कूल पहुंचा, ताकि बेटी का सरकारी स्कूल में दाखिला हो जाए. पिता ने स्कूल पहुंचकर बेटी के एडमिशन के लिए गुहार लगाई. हालांकि इसके बावजूद स्कूल प्रशासन के जिम्मेदारों का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने उनकी बेटी को एडमिशन नहीं हो सका.
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…
Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…
मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…
Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…
iPhone 18 Pro Max: Apple का कहना है कि जिन फ़ोन में पहले से नेटवर्क…
Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…