<

Govinda Vrindavan Visit: बांके बिहारी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे गोविंदा, फैंस में मची सेल्फी लेने की होड़

Govinda Vrindavan Visit: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे. वहां पर गोविंदा ने बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर के दर्शन किए और पूजा अर्चना की.

Govinda Vrindavan Visit: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया. मंदिर में सेवायत गोपी गोस्वामी के सानिध्य में संपन्न हुए इस पूजन के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया.

बता दें कि दर्शन के दौरान गोविंदा ने गहरी आस्था प्रकट करते हुए कुछ समय ध्यान लगाया और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया. मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें प्रसाद एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया.

बड़ी संख्या में एकत्र हुए प्रशंसक

अभिनेता के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक वहां एकत्र हो गए. हर कोई अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने को उत्सुक नजर आया. मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए उत्साहपूर्ण माहौल बन गया. गोविंदा ने भी प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए उन्हें निराश नहीं किया. उनका यह दौरा जहां उनकी धार्मिक आस्था को दर्शाता है, वहीं प्रशंसकों के लिए भी यादगार क्षण बन गया.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST