<
Categories: क्रिकेट

Nauman Niaz On Sooryavanshi: AI चिप का खेल? खुल गया वैभव सूर्यवंशी के चौके-छक्कों का राज; पाक क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

Nauman Niaz On Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी जो हाल में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर काफी चर्चे में बने हुए हैं. उन्हें लेकर के पाकिस्तान के क्रिकेट विश्लेषक डॉ. नौमान नियाज ने उनकी तारीफ की है. साथ ही वैभव सीनियर टीम के लिए खेलने की भी मांग हो रही है.

Nauman Niaz On Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अगर किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वो हैं राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने क्रिकेट जगत को चौंका कर रख दिया है. उनकी बल्लेबाजी में कॉन्फिडेंस है.

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में अब तक आठ मैचों में 357 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 234.86 का है, जो किसी भी अनुभवी खिलाड़ी के लिए भी चैलेंजिंग आंकड़ा माना जाता है. उन्होंने पहले ही दो अर्धशतक जड़ दिए थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 36 गेंदों में शतक लगाकर अपनी प्रतिभा को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया.

क्या उनके बल्ले में AI चिप है?

वैभव के इस असाधारण प्रदर्शन ने न केवल फैंस को बल्कि एक्सपर्ट को भी हैरान कर दिया है. पाकिस्तानी क्रिकेट विश्लेषक डॉ. नौमान नियाज ने मजाकिया अंदाज में ये तक कह दिया कि शायद उनके बल्ले में कोई AI चिप लगी हो. उनका कहना था कि जिस तरह से वैभव ने पहले ही ओवर में चार छक्के जड़ दिए, वो किसी नॉर्मल खिलाड़ी के लिए संभव नहीं लगता. उन्होंने ये भी कहा कि वैभव का स्ट्राइक रेट इतना ज्यादा है कि लगता है जैसे वो धीमी बल्लेबाजी कर रहे हों, जबकि असल में वो बेहद तेज खेल रहे हैं. इस तरह की टिप्पणियां भले ही हल्के-फुल्के अंदाज में की गई हों, लेकिन ये वैभव की प्रतिभा का ही प्रमाण है.

डॉ. नियाज ने वैभव की तकनीक की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि इतनी कम उम्र में भी वैभव की कलाई की स्थिति (wrist position) और बैट स्विंग का आर्क बेहद शानदार है. आमतौर पर खिलाड़ी 18 साल की उम्र के बाद शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं, लेकिन वैभव ने कम उम्र में ही इस लेवल की ताकत और कंट्रोल हासिल कर लिया है.

वैभव को सीनियर टीम में शामिल करने की मांग

आईपीएल 2025 और 2026 को मिलाकर वैभव ने अब तक 15 मैचों में 609 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 222.26 है. इन आंकड़ों को देखते हुए कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें जल्द ही भारतीय सीनियर टीम में शामिल करने की वकालत की है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत जैसे दिग्गज भी मानते हैं कि वैभव को तेजी से राष्ट्रीय टीम में मौका मिलना चाहिए.

इस साल की शुरुआत में वैभव भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे, जिसने विश्व कप जीता. उन्होंने सात मैचों में 439 रन बनाए, जिसमें फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की शानदार पारी भी शामिल थी. ये पारी उनकी मैच जिताने की क्षमता को दिखाती है.

  

Sanskriti jaipuria

Share
Published by
Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Kab Hai Radha Ashtami 2026: जन्माष्टमी के बाद राधा अष्टमी क्यों? 15 दिन का ये कनेक्शन है बेहद खास, जानें पूरी वजह

Radha Ashtami 2026 Date: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर को मनाई जाएगी. यह पर्व…

Last Updated: September 16, 2026 15:48:13 IST

‘लेडी सुपरस्टार’ का 38 साल पुराना गाना, जो आज भी शादी-पार्टियों की है शान, अनु मलिक की आवाज नाचने पर करती है मजबूर

Evergreen Bollywood Songs: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी को लेडी सुपरस्टार कहा जाता है. एक समय था,…

Last Updated: September 16, 2026 15:42:59 IST

भाग्यश्री की गणपति आरती ने सांगली में शाही परिवार में विवाद; पिता बोले, ‘आदित्यराज ही एकमात्र उत्तराधिकारी…’

अभिनेत्री भाग्यश्री की सांगली स्थित अपने परिवार के गणपति उत्सव में वापसी ने परंपरा, उत्तराधिकार…

Last Updated: September 16, 2026 15:37:10 IST

Agra: ‘मेरी पत्नी मुझे पीटती है’: दो पति पहुंचे आगरा पुलिस स्टेशन, अपनी पत्नियों से सुरक्षा करने की लगाई गुहार

दो पति अपनी पत्नियों से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आगरा के एकता पुलिस स्टेशन…

Last Updated: September 16, 2026 15:14:28 IST

Bigg Boss 20: 5 महीने में क्यों टूटी शादी, ईशा रिखी ने खोली बादशाह की पोल; आखिर कैसे धोखा देते हुए पकड़े गए सिंगर?

Bigg Boss 20: ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 में पुराने रिश्ते को लेकर बात…

Last Updated: September 16, 2026 15:13:50 IST