<

सावधान! क्या आपको भी है मोमोज खाने की लत? नाबालिग ने घर से उड़ा दिए 85 लाख के गहने, सदमे में परिवार; जानें मामला

UP News: यूपी के देवरिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोमोज खाने की आदत ने एक नाबालिग बच्चे को चोरी तक पहुंचा दिया. उसने इसके चक्कर में 85 लाख रुपये के गहने बेच डाले. जानें पूरा मामला.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में सातवीं कक्षा का एक लड़का मोमोज खाने के लिए इतना दीवाना था, कि उसने लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिया. पुलिस ने बताया कि तीन बदमाशों ने कथित तौर पर एक लड़के का विश्वास जीतकर उसे मोमोज का लालच देकर 85 लाख रुपये के गहने हड़प लिए. इतना ही नहीं, उन युवकों ने धमकी तक दे डाली. जानिए आखिर क्या है यह चौंकाने वाला मामला. 

क्या है पूरा मामला?

यह मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर का है. शिकायत के अनुसार, वाराणसी के एक मंदिर के पुजारी विमलेश मिश्रा ने बताया कि उनके बेटे को मोमोज बहुत पसंद हैं. उन्होंने दावा किया कि मोमोज की दुकान चलाने वाले तीन लोगों ने लड़के की इस आदत का फायदा उठाकर उसे ठगा. विमलेश ने आरोप लगाया कि दुकानदारों ने उसके बेटे से कहा कि अगर वह अपने घर से गहने लाएगा तो वे उसे मुफ्त में मोमोज देंगे. धीरे-धीरे लड़के ने अपने घर से 85 लाख रुपये के गहने निकाले और तीनों आदमियों को सौंप दिए. 

बच्चे ने क्या बताया?

बच्चे ने बताया कि उसके पास मोमोज खाने के लिए पैसे नहीं होते थे. ऐसे में डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान चलाने वाले कुछ लोगों ने उसे मोमोज खिलाए और बदले में घर से गहने लाने को कहा. बच्चे का कहना है कि अगर उसने यह बात किसी को बताई, तो दुकानदारों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब घर में रखे गहनों की जरूरत पड़ी। अलमारी खोली गई तो सभी गहने गायब थे. सख्ती से पूछने पर बच्चे ने पूरी कहानी बता दी.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने नाबालिग बच्चे और मोमोज दुकानदारों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक न तो गहने बरामद हुए हैं और न ही कोई पुख्ता सबूत मिला है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

शादीशुदा Nana Patekar को हुआ 20 साल छोटी एक्ट्रेस से इश्क, छोटे कपड़ों पर जताते थे नाराजगी; फिर क्यों टूटा रिश्ता

Nana Patekar Manisha Koirala Love Story: नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की मुलाकात 'अग्नि साक्षी'…

Last Updated: October 8, 2026 08:58:01 IST

Shefali Bagga ने ED को लौटाए 1.20 करोड़, Betting App मामले में आया नया ट्विस्ट; जानें क्या है पूरा मामला?

Shefali Bagga Betting App Controversy: बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा ने महादेव बेटिंग ऐप के…

Last Updated: October 8, 2026 08:41:11 IST

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन! मौत से पहले का आखिरी VIDEO हुआ वायरल, फैंस की आंखें हुई नम

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन की खबर से बॉलीवुड और फैंस सदमे में…

Last Updated: October 8, 2026 08:27:33 IST

Petrol Diesel Price 8 October 2026: पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी, दिल्ली में कीमत स्थिर; जानें आपके शहर में कितना है भाव

Petrol Diesel Price 8 October 2026: कल के मुकाबले पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं. राज्यों और…

Last Updated: October 8, 2026 07:59:54 IST

Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? 45 मिनट तक लगातार CPR के बाद भी नहीं बची जान; सदमे में बॉलीवुड

Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर की आज सुबह 5:20 बजे उनके घर पर हार्ट…

Last Updated: October 8, 2026 08:43:20 IST

Nana Patekar Death: 75 साल के उम्र में नाना पाटेकर का निधन, हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Nana Patekar Death: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है. वे 75 साल…

Last Updated: October 8, 2026 08:46:59 IST