खुर्जा में एक पति ने अपनी पत्नी को बचाने के लिए खुद के घर पर ही डाका डाल दिया, क्योंकि उसने कहीं सुन रखा था कि घर में चोरी होने पर लोन जाता है. आरोपी की पत्नी पर एक लाख का कर्ज था, जिसे वो चुका नहीं पा रहे थे.
लोन माफी के लिए अपने ही घर में कर ली चोरी
Bulandshahar: यूपी के खुर्जा में एक चौंकाने वाला अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, एक परिवार में पति ने अपनी पत्नी को लोन चुकाने से बचाने के लिए खुद के घर पर ही डाका डाल दिया और चोरी कर ली.
खुर्जा स्थित अरनिया थाना पुलिस ने घर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से चोरी की गई नकदी व चांदी की पायल बरामद की है.
खुर्जा के सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पांच अगस्त को अरनिया थाना क्षेत्र के सूरतपुर खुर्द गांव निवासी छत्रपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी. इसमें उन्होंने बताया था कि चार अगस्त की रात को जब वह ईंट भट्ठा पर चौकीदारी की नौकरी करने गए थे, उस समय उनके घर पर चोरी हो गई. उस समय उनकी पत्नी व बहू घर में अकेली थीं. छत्रपाल सिंह का कहना है कि इसी दौरान कोई उनके घर की दीवार तोड़कर अंदर आ गया.
पुलिस ने जब जांच की तो देखा चोर कमरे में रखी नकदी व गहने चोरी कर ले गया है. इसी के आधार पर अरनिया थाना व स्वाट टीम आरोपी की तलाश में जुट गई. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि छत्रपाल के बेटे शिवम उर्फ कान्हा ने ही अपने घर में चोरी की थी. इसी के चलते पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही से चोरी किया गया सामान बरामद किया.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनकी पत्नी पर स्वयं सहायता समूह का एक लाख रुपये ऋण था, जो वह लोग चुका नहीं पा रहे थे. किसी ने उसको यह जानकारी दी थी कि यदि घर में चोरी हो जाए तो ऋण माफ हो जाता है. इसी के चलते उसने अपने ही घर में चोरी की योजना बनाई और अपने घर में रखी नकदी व पायल चोरी कर ले गया. सीओ ने बताया कि घटना शिवम ने ही की है. इस विषय में परिवार के अन्य किसी सदस्य को जानकारी नहीं थी. आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…