<
Categories: देश

New PUC Rules: PUC के बदले नियम, अब गाड़ी की उम्र तय वैधता, जानिए कब कराना होगा रिन्यूअल

New PUC Rules: प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी PUC को लेकर नियम बदल दिए गए हैं. अब हर वाहन के लिए एक जैसी वैधता नहीं होगी. गाड़ियों की समय सीमा के हिसाब से PUC की वैधता भी होगी.

New PUC Rules: देश में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वाहनों से निकलने वाले धुएं पर निगरानी लगातार सख्त की जा रही है. इसी कड़ी में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी PUC को लेकर नए नियमों की चर्चा है. अब हर वाहन के लिए एक जैसी वैधता नहीं होगी. गाड़ी किस BS एमिशन मानक पर बनी है और उसे सड़क पर चलते हुए कितने साल हो चुके हैं, इन्हीं बातों के आधार पर PUC की अवधि तय होगी.

इस बदलाव का असर देशभर के करोड़ों निजी और कमर्शियल वाहन मालिकों पर पड़ सकता है. नए और कम प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को बार-बार जांच कराने से राहत मिलेगी. वहीं पुराने वाहनों के लिए प्रमाण पत्र रिन्यू कराना ज्यादा जरूरी होगा.

निजी वाहनों को मिलेगी सबसे ज्यादा राहत

BS-VI मानक वाली निजी गाड़ियों के लिए उम्र के हिसाब से PUC की वैधता तय की गई है.

  • 6 साल तक पुरानी कार या बाइक: PUC सर्टिफिकेट 3 साल तक वैध रहेगा.
  • 6 से 10 साल पुराना वाहन: हर साल प्रमाण पत्र रिन्यू कराना होगा.
  • 10 साल से अधिक पुराना वाहन: हर 6 महीने में PUC जांच जरूरी होगी.

कमर्शियल वाहनों के लिए क्या है व्यवस्था?

BS-VI मानक वाले ट्रांसपोर्ट और कमर्शियल वाहनों के नियम निजी गाड़ियों से थोड़े अलग हैं.

  • 6 साल तक पुराने वाहन: PUC की वैधता 2 साल होगी.
  • 6 से 10 साल पुराने वाहन: हर साल रिन्यूअल कराना होगा.
  • 10 साल से ज्यादा पुराने वाहन: प्रत्येक 6 महीने में नया प्रमाण पत्र बनवाना होगा.

BS-I से BS-IV वाहनों की बढ़ेगी परेशानी

पुराने एमिशन मानकों पर चलने वाले वाहनों के लिए जांच की समयसीमा कम रखी गई है. BS-IV वाहनों को हर 6 महीने में PUC सर्टिफिकेट बनवाना होगा. वहीं BS-I, BS-II और BS-III श्रेणी के वाहनों के लिए इसकी वैधता केवल 3 महीने होगी. यानी पुराने वाहन मालिकों को प्रदूषण जांच के लिए पहले से ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा.

PUC रिन्यू कराने की तारीख

रिन्यूअल के समय का भी ध्यान रखना जरूरी है. अगर वाहन मालिक मौजूदा सर्टिफिकेट की एक्सपायरी से पहले के आखिरी 10 दिनों में आवेदन करता है, तो नया प्रमाण पत्र पुराने सर्टिफिकेट की समाप्ति तारीख से लागू होगा लेकिन एक्सपायरी के बाद रिन्यू कराने पर नई वैधता आवेदन और रिन्यूअल की तारीख से शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! 19 नवंबर को धड़ाम हुए दाम, जानें 1 किलो का नया भाव

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Devuthni Ekadashi 2026 kab Hai: देवउठनी एकादशी 2026 कब है? जानें व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Devuthni Ekadashi 2026 kab Hai: देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी. इसे…

Last Updated: November 19, 2026 17:22:50 IST

Watch Video: राजा भैया ने पवन सिंह से छीना माइक! फिर मंच पर मांगी माफी, मजे ले रहे लोग

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा…

Last Updated: November 19, 2026 17:21:01 IST

सूरज की रोशनी से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत लिख रही है उग्रसेन सोलर एनर्जी

नोएडा (उत्तर प्रदेश) [भारत], 18 नवंबर: जब किसी उद्यमी के इरादे सूरज की तरह अटल…

Last Updated: November 19, 2026 17:07:12 IST

दिल्ली से ऋषिकेश का सफर होगा आसान, 150 KM लंबा होगा नमो भारत कॉरिडोर; इन 8 स्टेशनों पर रुक सकती है ट्रेन

Delhi Rishikesh Namo Bharat Corridor: दिल्ली-एनसीआर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले लोगों की खुशखबरी…

Last Updated: November 19, 2026 17:06:30 IST

Dev Uthani Ekadashi 2026 Vrat Katha: देवउठनी एकादशी व्रत कथा, पूजा विधि, महत्व और पारण का समय

Dev Uthani Ekadashi 2026 Vrat Katha: जानें देवउठनी एकादशी की पौराणिक कथा, पूजा विधि, महत्व,…

Last Updated: November 19, 2026 17:00:05 IST

पाकिस्तान में दाऊद इब्राहिम की कैसी है जिंदगी? FBI के पूर्व अंडरकवर एजेंट ने बताए ठिकाने, मुजरे और ISI से जुड़े दावे

Pakistan Dawood Hideout:अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर FBI के पूर्व अंडरकवर ऑपरेटर कामरान फरीदी…

Last Updated: November 19, 2026 16:44:25 IST