<

UP: चंदौली में कब्रिस्तान की आड़ में जमीन पर कब्जे की कोशिश, प्रशासन ने शव दफनाने से रोका

Chandauli News: यूपी के चंदौली के मुगलचक में पिछले कई दिनों से कुछ लोग एक जमीन को घेरने का प्रयास कर रहे थे. बुधवार दोपहर गड्ढे खोदकर एक जनाजे को दफनाने की तैयारी चल रही थी, जिससे स्थानीय लोगों को संदेह हुआ.

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली में अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक में लोक निर्माण विभाग (PWD) की करोड़ों रुपये की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास विफल कर दिया गया है. कब्रिस्तान की घेराबंदी की आड़ में इस भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था. उप-जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा और नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटवाया.

जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से कुछ लोग इस जमीन को घेरने का प्रयास कर रहे थे. बुधवार दोपहर गड्ढे खोदकर एक जनाजे को दफनाने की तैयारी चल रही थी, जिससे स्थानीय लोगों को संदेह हुआ.

अधिकारियों ने शव दफनाने के काम को रुकवाया

स्थानीय लोगों ने तत्काल उप-जिलाधिकारी और ईओ को सूचित किया. सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव दफनाने के कार्य को रुकवा दिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से कब्जा करने वालों में खलबली मच गई.

PWD की जमीन पर कब्जे की मिली थी शिकायत

पीडीडीयू एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि उन्हें PWD की जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली थी. उन्होंने पुष्टि की कि भूमि खाली करा दी गई है. घटना के बाद इलाके में स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST