<

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित बन सकती है. इससे निवेश के नए अवसर के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक के बड़े केंद्र के रूप में उभर सकती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तावित लखनऊ AI सिटी परियोजना को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज हो रही है. इस योजना का मकसद राजधानी में ऐसा तकनीकी हब विकसित करना है, जहां AI से जुड़ी कंपनियां अपना कारोबार बढ़ा सकें और निवेश के नए अवसर पैदा हों. 

IT सिटी में विकसित करने की तैयारी

लखनऊ AI सिटी के लिए शुरुआती स्तर पर जमीन और परियोजना की व्यवहार्यता का आकलन किया गया है. प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट में जगह के चयन, विकास की योजना और देश-विदेश में मौजूद ऐसी परियोजनाओं का अध्ययन किया गया. इस आकलन के आधार पर वृंदावन IT सिटी को प्रस्तावित AI सिटी-कम-बिजनेस पार्क के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प माना गया है. योजना के तहत तकनीकी कंपनियों और नवाचार से जुड़े कारोबारों को एक ऐसा माहौल देने की तैयारी है, जहां वे अपने प्रोजेक्ट विकसित कर सकें और नई तकनीकों पर काम कर सकें.

25 से ज्यादा कंपनियों ने दिखाई रुचि

इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए देश और विदेश के संभावित साझेदारों से प्रस्ताव मांगे गए थे. 26 जुलाई 2025 को जारी एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) के जवाब में 25 से अधिक प्रस्ताव मिले. इसे परियोजना में संभावित भागीदारी और कारोबारी अवसरों को लेकर दिखाई गई रुचि के तौर पर देखा जा रहा है.

मास्टर प्लान और निवेश की तैयारी

AI सिटी को जमीन पर उतारने के लिए सलाहकार और कंसल्टेंसी संस्थाओं की नियुक्ति की गई है. इनकी जिम्मेदारी परियोजना की योजना तैयार करने, विकास का खाका बनाने और निवेश आकर्षित करने की प्रक्रिया में मदद करना है. तय व्यवस्था के अनुसार, कंसल्टेंट को नियुक्ति की तारीख से एक साल के भीतर जमीन को लेकर अंतिम निर्णय और मास्टर डेवलपर को जोड़ने की दिशा में काम आगे बढ़ाना है.

युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद

AI सिटी बनने से तकनीकी कंपनियों, स्टार्टअप, अनुसंधान और डिजिटल सेवाओं से जुड़े कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है. इससे कुशल युवाओं के लिए रोजगार और नई तकनीक सीखने के अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Anirudh-Kavya Maran Wedding: रजनीकांत से एमके स्टालिन तक, शादी में शामिल होंगे ये बड़े सितारे

Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:13:42 IST

Delhi Pollution: फॉग या स्मॉग…जानें क्या है इन दोनों के बीच अंतर? सेहत पर कैसे डालता है असर

Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण स्मॉग का खतरा बढ़ रहा है. जानिए…

Last Updated: November 9, 2026 15:09:48 IST

दुनिया के AI चिप किंग पर क्यों उठे सवाल? Nvidia बोर्ड खंगालेगा विदेशी खुफिया कनेक्शन

Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…

Last Updated: November 9, 2026 14:59:29 IST

Ujjain Govardhan Puja: आस्था या अटूट विश्वास…सड़क पर लेट गए सैकड़ों लोग, ऊपर से दौड़ा दिया गायों का झुंड; क्या है उज्जैन की इस परंपरा का रहस्य?

Ujjain Govardhan Puja: उज्जैन के तीन गांवों में गोवर्धन पूजा पर अनोखी गोरी गोपाल परंपरा…

Last Updated: November 9, 2026 14:14:18 IST

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 14:04:19 IST