<

इस्लामिक आक्रमण के समय भारत में कितने हिंदू थे? Hindu आबादी को लेकर CM Yogi का बड़ा दावा

CM Yogi on Hindu Population: सीएम योगी ने कहा कि पहले इस्लामी आक्रमण से लेकर उसके बाद के काल तक, यानी सन 100 तक, भारत में हिंदुओं की आबादी 60 करोड़ थी, लेकिन जब हमें आज़ादी मिली, तो हिंदुओं की आबादी घटकर सिर्फ़ 30 करोड़ रह गई.

CM Yogi: हाल ही में सैकड़ों लोगों के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा बयान दिया जो हैरान कर देने वाला था. दरअसल, उन्होंने कहा कि इस्लाम के पहले आक्रमण से लेकर उसके बाद के 100 साल तक भारत में हिंदुओं की आबादी 60 करोड़ थी. लेकिन आज़ादी के बाद हिंदुओं की आबादी सिर्फ़ 30 करोड़ रह गई. आपकी जानकारी के लिए बता दें ऐसा उन्होंने तब बोला जब सीएम योगी स्वदेशी आंदोलन और कृषि पर बोल रहे थे. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि 300 साल पहले हमारा देश एक महान उत्पादक देश था. हम विश्वगुरु थे. लेकिन, यहाँ लोग भाषा, क्षेत्र और जाति के आधार पर बंटे हुए थे.

जानिए और क्या बोले CM Yogi

इतना ही नहीं सीएम योगी ने आगे कहा कि “जिसे आज हम प्राकृतिक खेती कहते हैं, वो हमारी ताकत थी. हमारे किसान यही करते थे. गाय के गोबर और खुरों से मिट्टी मुलायम हुई और उसकी गुणवत्ता में सुधार हुआ. नतीजतन, यहां भरपूर उत्पादन हुआ. सीएम योगी ने इसके बाद कहा कि ऐसा कहा जाता है कि भारत पर पहले इस्लामी हमले के बाद, यानी साल 1100 तक, भारत में हिंदू आबादी 600 मिलियन थी. लेकिन 1947 में आजादी के समय, हिंदू आबादी घटकर सिर्फ 300 मिलियन रह गई थी.

कब घटी हिन्दुओं की आबादी

सीएम योगी सिर्फ यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि इन 800-900 सालों में हिंदुओं की आबादी बढ़नी या घटनी चाहिए थी. लेकिन हमारी आबादी घट गई. उन्होंने कहा कि हम 60 करोड़ से घटकर 30 करोड़ रह गए. इसके अलावा सीएम योगी ने आगे कहा, हमें न सिर्फ़ विदेशी आक्रांताओं ने मारा, बल्कि हम भूख, बीमारी और तरह-तरह की यातनाओं से भी मरे. इस देश के साथ यही किया गया. विदेशी शासन ऐसा ही होता है. 

क्या Extra Marital Affair में काटनी पड़ती हैं सलाखों के पीछे रातें? पति-पत्नी की धोखेबाजी पर क्या कहता है भारत का कानून

Heena Khan

Recent Posts

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST