<
Categories: देश

अब नहीं खाने पड़ेंगे Train में धक्के, देशभर में दौड़ेंगी 12000 स्पेशल ट्रेनें; जानिए किन राज्यों को मिलेगी सुविधा

special Train News: दिवाली और छठ पर घर जाने के लिए हर कोई बेताब रहता है. वहीं लोगों को आसानी से घर भेजने के लिए भारतीय रेलवे ने नई सुविधा निकली है. जानिए क्या?

Special Trains: देश भर में दिवाली को लेकर अब तैयारियां तेज हो गई हैं, हर कोई इस पर्व को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए बेताब है. इसके चलते लोग छठ पूजा के लिए घर जाने के लिए ट्रेन और बसों की बुकिंग में लग चुके हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे ने इन त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और आरामदायक तरीके से उनके घर पहुँचाने के लिए ये सुविधा दी है और इस साल पिछले साल की तुलना में ज़्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएँगी. वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इससे जुड़ी जानकारी दी है.

जानिए कितनी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छठ और दिवाली के लिए ट्रेन संचालन पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इन पर्वों पर पिछले साल हमने 7,500 स्पेशल ट्रेनें संचालित की थीं और इस बार हम अपनी क्षमता को और भी बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बार छठ और दिवाली पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए इंडियन रेलवे का लक्ष्य करीब 12000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का है.

जैसा की आप सभी  जानते हैं कि दिवाली और छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों से उत्तर प्रदेश और बिहार समेत बाकी राज्यों की यात्रा करते हैं और ट्रेनों में अक्सर भीड़ रहती है. स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की इस आशंका को देखते हुए, रेलवे ने इस साल पिछले साल से ज़्यादा ट्रेनें चलाने की तैयारी की है.

जानिए कब से कब तक मिलेगी सुविधा

अश्विनी वैष्णव ने आगे बताया कि भारतीय रेलवे ने 10,000 विशेष ट्रेनों के लिए अधिसूचनाएँ पहले ही जारी कर दी हैं. छठ और दिवाली के लिए इन विशेष ट्रेनों में से 150 पूरी तरह से अनारक्षित होंगी और अंतिम समय में चलाई जाएँगी. समय-सीमा पर चर्चा करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये विशेष ट्रेनें अगले महीने की 1 अक्टूबर से शुरू होंगी और 15 नवंबर तक चलेंगी.

Heena Khan

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST