<

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणी, भड़के CM योगी, बोले- ‘कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि…’

CM Yogi On Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' तक कह दिया. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Mallikarjun Kharge Controversial Statement: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है. चेन्नई में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे (अन्नाद्रमुक) पीएम मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं और जो समानता में विश्वास नहीं करते. उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती. ऐसे लोगों के साथ जुड़ना लोकतंत्र को कमजोर करना है.

उनके इस बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा- “देश के लोकप्रिय, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की असंसदीय टिप्पणी अक्षम्य, अति निंदनीय और भारतीय लोकतंत्र की मर्यादाओं का घोर अपमान करने वाली है.”

‘यह बयान कांग्रेस की हताशा का परिचायक’

उन्होंने आगे लिखा- “यह बयान कांग्रेस की हताशा, निराशा, मानसिक दिवालियापन और गिरती हुई राजनीतिक संस्कृति का स्पष्ट परिचायक है. मुद्दाविहीन, जनाधार-विहीन और नीतिविहीन, कुंठित कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी ने उनकी मृत ‘साख’ को भी रसातल में पहुंचा दिया है.”

सीएम योगी ने अंत में कहा- “प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक भूमिका में है. उनके प्रति इस प्रकार की टिप्पणी 145 करोड़ देशवासियों का भी अपमान है. कांग्रेस पार्टी को अपने इस अशोभनीय कृत्य के लिए देश और प्रधानमंत्री जी से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए.”

केंद्र सरकार समाज में असमानता बढ़ा रही है- मल्लिकार्जुन खरगे

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार समाज में असमानता बढ़ा रही है और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर कर रही है. उन्होंने कहा कि डीएमके के साथ कांग्रेस का गठबंधन आगे भी मजबूती से जारी रहेगा.

खरगे ने विवादित बयान जारी रखते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री होने के नाते उनको यह पता होना चाहिए कि उन्हें क्या कहना है और क्या नहीं, खासकर चुनावों के दौरान, क्योंकि इसका चुनाव प्रक्रिया पर सीधा असर पड़ता है. वह विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए अपनी शक्ति और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं. जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह व्यक्तियों को निशाना बनाते हैं.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST