नोएडा के फेज 2 में वर्कर्स वेतन बढ़ाने को लेकर मांग कर रहे हैं. इसको लेकर वो जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके कारण आसपास के इलाकों में आवाजाही बंद कर दी गई है. इसका असर पूरे दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिलता है.
नोएडा में वर्कर्स प्रोटेस्ट के कारण ट्रैफिक जाम
Noida Workers Protest: नोएडा के फेज-2 और इसके आसपास के इलाकों में वेतन वृद्धि को लेकर मजदूर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कंपनियों में काम करने वाले लोग अपनी कंपनियों के सामने जमकर नारेबाजी, तोड़फोड़ और नाराजगी देखने को मिल रही है. इसके कारण आसपास के सारे रास्तों पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है. इसका असर केवल नोएडा-फेज 2 ही नहीं, बल्कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है. इसके कारण NH-9, महामाया फ्लाईओवर और सेक्टर 62 की तरफ जाने वाले रास्तों पर भारी जाम की स्थिति है. लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय लग रहा है.
दिल्ली-नोएडा की सीमा पर हो रहे चक्का जाम के कारण गाड़ियां रेंग रही हैं. इसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर एडवाइजरी जारी की है. ट्वीट में लिखा गया, ‘प्राइवेट सेक्टर के श्रमिक आंदोलन कर रहे हैं. इसके कारण नोएडा में ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित है. दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर से नोएडा लिंक रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इससे ट्रैफिक पर गंभीर असर पड़ा है. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं. जरूरत पड़ने पर ही सफर करें. दिल्ली से नोएडा जाने के लिए डीएनडी का इस्तेमाल करें.’
साथ ही दिल्ली और नोएडा पुलिस ने लोगों से प्रभावित रास्तों से बचने की सलाह दी है. नोएडा आने के लिए DND फ्लाईओवर या कोंडली पुल होते हुए NH-24 समेत वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करें. इसके अलावा नोएडा सेक्टर 49 जाने के लिए सेक्टर 50-76 और सेक्टर 78 के गलियारों से बचकर सेक्टर 46 या बरौला का इ्स्तेमाल करें.
Delhi NCR Weather 15 October 2026: दिल्ली में जल्द ही बारिश होने की उम्मीद है,…
IND vs NZ 2026: अर्शदीप सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I में कंधे पर…
Actor Imran Khan Citizenship: एक्टर उन लोगों में शामिल थे जो CEC के इस्तीफे की…
IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारतीय गेंदबाज सही लाइन और लेंथ नहीं…
फोन कॉल रिकॉर्डिंग में लखनऊ के कारोबारी शिव शर्मा और उनकी इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे…
Silver Rate Today 15 October 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…