Etah Crime: उत्तर प्रदेश के एटा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. गांव के बाहर एक खेत में रामसेवक का शव मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
एटा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कत्ल
Etah Crime: उत्तर प्रदेश के एटा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. जिस पत्नी के साथ रामसेवक ने जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, उसी पर अब अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है. मामला पिलुआ थाना क्षेत्र के भदवास गांव का है. मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में रामसेवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की हालत देखकर हर कोई दंग रह गया.
परिजनों के मुताबिक, रामसेवक दीपावली के दिन अचानक लापता हो गए थे. पहले तो परिवार को लगा कि वह कहीं आसपास गए होंगे और लौट आएंगे लेकिन समय बीतने के साथ उनकी चिंता बढ़ती गई. परिवार वाले लगातार उनकी तलाश कर रहे थे.
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर खेत में रामसेवक का शव पड़ा मिला. सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटनास्थल पर खून से सनी ईंट और चाकू भी बरामद हुआ. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रामसेवक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. इतना ही नहीं, उनके सिर और शरीर पर ईंट से भी हमला किया गया था. वारदात की क्रूरता ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया.
इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंधों को वजह बताया जा रहा है. परिजनों ने रामसेवक की पत्नी सीमा और गांव के ही आकाश पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे. आरोप है कि इसी रिश्ते के चलते सीमा ने आकाश के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी.
Silver Rate Today 12 November 2026: दिल्ली-NCR समेत देश के प्रमुख शहरों में चीनी की…
केंद्र सरकार के दफ्तरों में पुरानी सरकारी कारों की जगह EV को प्राथमिकता मिलेगी. जानकारी…
Gold Rate Today 12 November 2026: देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव…
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन में बड़ा बदलाव हुआ है. नोएल टाटा ने चेयरमैन पद छोड़ दिया…
Mercury in Fairness Cream: अगर आप भी खूबसूरत और गोरी त्वचा चाहते हैं और इसके…
Aaj Ka Love Rashifal 12 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (12 नवंबर,…