Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Etah Crime News: प्यार में अंधी थी महिला, प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, खेत में मिले सुराग

Etah Crime News: प्यार में अंधी थी महिला, प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, खेत में मिले सुराग

Etah Crime: उत्तर प्रदेश के एटा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. गांव के बाहर एक खेत में रामसेवक का शव मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

Written By:
Published: November 12, 2026 10:35:43 IST
Last Updated: November 12, 2026 10:35:43 IST

Mobile Ads 1x1

Etah Crime: उत्तर प्रदेश के एटा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. जिस पत्नी के साथ रामसेवक ने जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, उसी पर अब अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है. मामला पिलुआ थाना क्षेत्र के भदवास गांव का है. मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में रामसेवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की हालत देखकर हर कोई दंग रह गया.

दीपावली से गायब था रामसेवक

परिजनों के मुताबिक, रामसेवक दीपावली के दिन अचानक लापता हो गए थे. पहले तो परिवार को लगा कि वह कहीं आसपास गए होंगे और लौट आएंगे लेकिन समय बीतने के साथ उनकी चिंता बढ़ती गई. परिवार वाले लगातार उनकी तलाश कर रहे थे. 

खेत में मिला शव

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर खेत में रामसेवक का शव पड़ा मिला. सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटनास्थल पर खून से सनी ईंट और चाकू भी बरामद हुआ. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रामसेवक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. इतना ही नहीं, उनके सिर और शरीर पर ईंट से भी हमला किया गया था. वारदात की क्रूरता ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया.

डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंधों को वजह बताया जा रहा है. परिजनों ने रामसेवक की पत्नी सीमा और गांव के ही आकाश पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे. आरोप है कि इसी रिश्ते के चलते सीमा ने आकाश के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें: Paragliding Accident: आसमान में उड़ा था खुशी-खुशी, नीचे आया तो… नोएडा के युवक की पैराग्लाइडिंग में दर्दनाक मौत, पायलट की लापरवाही या कुछ और

MORE NEWS