Mercury in Fairness Cream: अगर आप भी खूबसूरत और गोरी त्वचा चाहते हैं और इसके लिए तमाम क्रीम लगा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. पाकिस्तान में बनी फेयरनेस क्रीम मार्केट में तेजी से पैर पसार रही है, जो नुकसानदायक है.
बाजार में बिक रही मर्करी युक्त पाकिस्तानी क्रीम
Mercury in Fairness Cream: खूबसूरत और गोरी त्वचा पाने की चाहत कहीं आपकी जिंदगी पर भारी न पड़ जाए. चेहरे पर निखार लाने का दावा करने वाली एक फेयरनेस क्रीम को लेकर ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने कॉस्मेटिक बाजार में चिंता बढ़ा दी है. दावा है कि पाकिस्तान में बनी ‘गौरी’ फेयरनेस क्रीम में मरकरी यानी पारे की खतरनाक मात्रा पाई गई है. यह वही जहरीला तत्व है, जिसका लंबे समय तक संपर्क शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है.
आमतौर पर लोग त्वचा को गोरा और चमकदार बनाने के लिए तरह-तरह की क्रीम इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चेहरे पर रोजाना लगाई जाने वाली क्रीम आपके शरीर के अंदर तक जहर पहुंचा सकती है? मरकरी युक्त क्रीम का इस्तेमाल त्वचा के अलावा किडनी और नर्वस सिस्टम के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. लंबे समय तक संपर्क रहने पर दिमाग और तंत्रिका तंत्र पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका रहती है.
हैरानी की बात यह है कि महाराष्ट्र में इस क्रीम पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद इसके मध्य प्रदेश में बिकने के दावे सामने आ रहे हैं. राजधानी भोपाल के बाजारों में यह क्रीम कथित तौर पर आसानी से उपलब्ध है. चौक बाजार जैसे बड़े कॉस्मेटिक मार्केट में भी इसकी बिक्री की बात कही जा रही है. क्रीम की पैकेजिंग पर साफ तौर पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ है. इसके बावजूद ये क्रीम भोपाल में धड़ल्ले से बिक रही है.
इस क्रीम की कीमत 150 रुपये से लेकर 800 रुपये तक बताई जा रही है. इसे दुकानों के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी बेचे जाने का दावा है. ऐसे में सवाल उठता है कि प्रतिबंध और स्वास्थ्य संबंधी खतरे की आशंकाओं के बावजूद यह उत्पाद बाजार तक कैसे पहुंच रहा है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, मरकरी युक्त स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है. ऐसे में किसी भी फेयरनेस क्रीम को खरीदने से पहले उसके घटकों और प्रमाणिकता की जांच करना जरूरी है. खासकर बिना लाइसेंस या संदिग्ध स्रोतों से मिलने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों से बचना चाहिए.
Aaj Ka Love Rashifal 12 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (12 नवंबर,…
Himachal Pradesh Paragliding Accident: हिमाचल के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर नोएडा के 26…
RBI के नए नियमों के तहत बिना बैंक अकाउंट के भी NEFT से ₹50,000 भेज…
History Sheeter Vijay Bajia Murder Case: जयपुर के जगदम्बा नगर में कैंपर सवार 4-6 बदमाशों…
GIFT Nifty ने शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत दिए हैं. बैंकिंग, ऑटो शेयर,…
Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में धनतेरस की शाम परमजीत धनखड़ की हत्या का CCTV सामने…