<

पहले किया पीछा, फिर जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींचा… बाइक सवार युवकों ने स्कूल जा रही छात्राओं से किया गंदा काम

Fatehpur Molestation Case: फतेहपुर जिले में सोमवार को दो बाइक सावर बदमाशों ने सरेआम छात्राओं से छेड़छाड़ की, इस घटना ने राज्य के कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Fatehpur Student Harassment Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को दो बाइक सावर बदमाशों ने सरेआम छात्राओं से छेड़छाड़ की, इस घटना ने राज्य के कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वहीं छात्राएं उन्हें नजरअंदाज करती हैं और आगे बढ़ती रहती हैं. इसके बाद, मोटरसाइकिल पर सवार युवक उनका पीछा करना शुरू कर देते हैं.  वायरल वीडियो के बाद फतेहपुर कोतवाली पुलिस स्टेशन ने तत्काल इस मामले का संज्ञान लेते हुए एक केस दर्ज कर लिया है.

वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया है?

वायरल वीडियो के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह ITI रोड पर हुई. मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक छात्राओं के वहां से गुजरने का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही दो छात्राएं उनके पास से गुजरती हैं, युवक उन पर अश्लील टिप्पणियाँ करते हैं. छात्राएं उन्हें नजरअंदाज करती हैं और आगे बढ़ती रहती हैं. इसके बाद, मोटरसाइकिल पर सवार युवक उनका पीछा करना शुरू कर देते हैं. हद तो तब होती है, जब आरोपी बाइक को छात्राओं के ठीक बगल में रोकने के बाद, लड़की का हाथ पकड़ लिया और उसे खींचने की कोशिश की. उनके पीछे कार में यात्रा कर रहे लोगों ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया, और तब से यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.


आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ

पुलिस ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया है और आरोपियों के खिलाफ कानून की सख्त धाराओं, जिसमें POCSO अधिनियम भी शामिल है, के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है. इसके अतिरिक्त, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया है. SP अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि कानून के अनुसार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.
 


 
फतेहपुर कोतनाली ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो लड़के, जो कोतवाली इलाके में ITI रोड के पास मोटरसाइकिल पर सवार हैं, स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं; इसमें उनके हाथ पकड़ना भी शामिल है. कोतवाली पुलिस स्टेशन ने तत्काल इस मामले का संज्ञान लेते हुए एक केस दर्ज कर लिया है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST