<

कानपुर के नर्सिंग होम में एनआईसीयू में आग, नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

यह घटना कानपुर के एक नर्सिंग होम की है. जहां एनआईसीयू में आग लगने से एक नवजात बच्ची की मौत हो गई है. परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाया है, पुलिस जांच में जुट गई है.

कानपुर: कानपुर जिले के एक निजी नर्सिंग होम के एनआईसीयू में आग लगने से एक नवजात बच्ची की मौत हो गई है. पुलिस ने आज बताया कि बच्ची के परिवार वालों ने अस्पताल पर लापरवाही और मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
बीते कल यानी रविवार के शाम को बिठूर स्थित राजा नर्सिंग होम में आग लगने की घटना हुई, जिसका कारण वार्मर मशीन में शॉर्ट सर्किट था. नवजात शिशु बुरी तरह झुलस गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई, जिसके कारण अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और परिवार के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया.
बच्ची की मौसी, रितु निषाद ने लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसके मुताबिक, अस्पताल के कर्मचारियों ने प्रसव के लगभग आधे घंटे बाद तक परिवार को सूचित नहीं किया. आरोप है कि परिवार को बच्चे के जन्म के बारे में सफाई कर्मचारी के माध्यम से पता चला है.
परिवार ने बताया की कुछ ही देर बाद आग लग गई और धुंआ पूरे वार्ड में फैल गया. बार-बार पूछताछ करने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि शालू की बेटी, जो उनकी बहन है, गंभीर रूप से जल गई है.
शिकायत में बताया गया कि बच्ची के चेहरे, छाती और पेट पर गंभीर जलन के निशान थे. बिठूर के पुलिस उपायुक्त कासिम अब्दी ने कहा कि लिखित शिकायत मिल चुकी है और जांच प्रक्रिया सहित सभी औपचारिकताओं के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. आगे उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी समय सीमा के भीतर जल्दी जवाब मांगा गया है.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST