<

भारी पड़ी जबरन नॉर्मल डिलीवरी: धड़ से अलग हुआ नवजात का सिर, मुश्किल से बची मां की जान

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों ने जबरन नॉर्मल डिलीवरी करने की कोशीश की. इसके कारण नवजात शिशु का सिर धड़ से अलग हो गया. इसके बाद उस मामले को दबाने के लिए काफी कोशिश की गई.

Basti Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा बनहरा में एक गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए आई थी. प्रसव के दौरान आशा बहू और ड्यूटी पर मौजूद महिला स्टाफ ने लापरवाही से जबरन नॉर्मल डिलीवरी करने की कोशिश की, जिसके कारण नवजात का सिर धड़ से अलग हो गया. इसके बाद उन्होंने इस मामले को दबाने के लिए आनन-फानन में प्रसूता को निजी अस्पताल में भेज दिया. प्राइवेट अस्पताल में इलाज के नाम पर पैसे वसूले गए. मामला बिगड़ता देख प्राइवेट अस्पताल वालों ने गर्भवती महिला को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती भेज दिया. इसके बाद मुश्किल से महिला का ऑपरेशन कर फंसे हुए शिशु को बाहर निकाला गया. 

एंबुलेंस में ही डिलीवरी

पीड़ित महिला का नाम प्रेमा देवी है, जो कलवारी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की रहने वाली हैं. प्रेमा देवी 7 महीने की गर्भवती थीं. प्रसव पीड़ा के कारण सरकारी एंबुलेंस बुलाई गई. महिला को काफी दर्द हो रहा था, जिसके कारण एंबुलेंस में मौजूद आशा बहू ने डिलीवरी कराने की कोशिश की. इस दौरान बच्चे का धड़ तो मां के पेट से बाहर आ गया, लेकिन उसका अंदर ही फंस गया. 

गर्भ में फंस गया शिशु का सिर

इस बारे में पीड़िता प्रेमा देवी के पति नीरज कुमार ने बताया कि वे प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी को इलाज के लिए CHC कुदरहा लेकर पहुंचे थे. वहां मौजूद महिला स्टाफ ने डॉक्टर का इंतजार किए बिना ही एंबुलेंस में ही प्रेमा देवी को दर्द का इंजेक्शन लगा दिया और जबरन नॉर्मल डिलीवरी कराने की कोशिश की. जल्दबाजी और लापरवाही के कारण नवजात बच्चे का सिर अंदर ही फंस गया और उसका धड़ बाहर आ गया.

महिला की हालत देख हैरान हुए डॉक्टर्स

परिजनों ने बताया कि जब स्टाफ ने सिर अलग देखा तो वे डर गए और गलती छुपाने के लिए महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल में भेज दिया. प्राइवेट अस्पताल वालों ने महिला को जिला अस्पताल भेज दिया.  वहां असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर कल्पना मिश्रा ने इसकी जांच की, तो वो हैरान हो गईं. महिला की हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी. अल्ट्रासाउंड में पता चला कि बच्चे का सिर अंदर फंसा हुआ है. इसके बाद तत्काल ऑपरेशन कर शिशु का सिर बाहर निकालकर महिला की जान बचाई गई.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

LPU में प्रदर्शन के बाद बड़ा अपडेट, 10 दिन बंद रहेंगी नियमित कक्षाएं, MTT एग्जाम अगले आदेश तक स्थगित

LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…

Last Updated: September 27, 2026 23:29:37 IST

Bigg Boss 20: बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी हुईं बेघर, तीन हफ्ते में खत्म हुआ सफर, यंग डीएसए ने मारी बाजी

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…

Last Updated: September 27, 2026 23:09:36 IST

भोजन की थाली लेकर किस दिशा में बैठते हैं आप? वास्तु में बताई गई हैं ये दिशाएं, जमीन पर बैठकर खाने के भी हैं फायदे

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…

Last Updated: September 27, 2026 22:37:19 IST

अंबाला में निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी,  2 की मौत और 5 मजदूर घायल, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…

Last Updated: September 27, 2026 20:58:48 IST

Shubman Gill Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, धोनी के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी; धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त!

IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…

Last Updated: September 27, 2026 20:55:31 IST