<

foreign job scam: विदेशों में नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 गिरफ्तार

Agra fake job racket: बेरोज़गार युवाओं को विदेशों में नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

visa fraud gang arrested in Agra: बेरोज़गार युवाओं को विदेशों में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आगरा पुलिस (Agra Police) ने इस गैंग के सरगना अंकित गुप्ता समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकली ई-वीज़ा, पासपोर्ट की कॉपियां, फर्जी कॉल लेटर (fake call center), अपॉइंटमेंट लेटर, लैपटॉप, प्रिंटर और स्कैनर बरामद किए गए हैं। पुलिस को शक है कि अब तक सैकड़ों युवक-युवतियां इस गैंग का शिकार बन चुके हैं।

सोशल मीडिया (social media) पर चल रहा था ठगी का खेल

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह सोशल मीडिया (social media) और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (online platform) पर आकर्षक विज्ञापन डालता था। इन विज्ञापनों में विदेशों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। बेरोज़गार युवा जब संपर्क करते, तो उनसे पहले रजिस्ट्रेशन और वीज़ा फीस के नाम पर मोटी रकम ऐंठी जाती थी। उसके बाद उन्हें नकली ई-वीज़ा और जॉइनिंग लेटर थमा दिया जाता था।

फर्जी जॉब सेंटर (Fake Job Center) से हो रही थी ठगी

DSP सिटी सोनम कुमार ने बताया कि गिरोह का सरगना अंकित गुप्ता लंबे समय से फर्जी जॉब सेंटर के नाम पर यह ठगी कर रहा था। आरोपी किराए पर ऑफिस लेकर वहां इंटरव्यू कॉल लेटर और अपॉइंटमेंट लेटर तैयार करते थे। ऑफिस का संचालन भी नकली पहचान पत्र और डमी किरायानामे पर किया जाता था, ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सकें।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने बड़ी संख्या में नकली दस्तावेज़ बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि गिरोह का नेटवर्क केवल आगरा ही नहीं बल्कि दिल्ली, नोएडा, राजस्थान और यूपी के कई जिलों तक फैला हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क ने अब तक सैकड़ों युवाओं को ठगा है।

पीड़ितों की तलाश जारी

DSP सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस अब उन युवाओं की पहचान कर रही है, जो इस गिरोह की ठगी का शिकार हुए हैं। जल्द ही पीड़ितों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस ने युवाओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। बिना सत्यापन किए किसी एजेंसी या कंपनी को पैसे न देने की चेतावनी दी गई है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी बेरोज़गारी और युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर लाखों रुपए की ठगी कर रहे थे।

पुलिस का बयान

DSP सिटी, सोनम कुमार ने बताया कि यह गैंग सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर बेरोज़गार युवाओं को विदेश नौकरी का लालच देता था। अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। आरोपी ने बताया कि हम लोग सोशल साइट्स से कैंडिडेट खोजते थे और फीस वसूल कर फर्जी वीज़ा व कॉल लेटर बना देते थे।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST