<

गंगा बनी पार्टी स्पॉट! नाव पर छलके जाम, DJ में बजे भोजपुरी गाने; मचा बवाल, क्या है सच?

Viral Video: हाल ही में महादेव की नगरी कही जाने वाली काशी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि लोग गंगा नदी में नाव पर शराब और डीजे पार्टी कर रहे हैं.

वाराणसी से एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गंगा नदी के बीच नाव पर कुछ लोग डीजे बजाते हुए बीयर पार्टी करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस का गुस्सा फूटता नजर आ रहा है. आखिर क्या है पूरा मामला? चलिए जानते हैं.

क्या है वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें दावा किया गया कि काशी नगरी में गंगा में नाव के ऊपर DJ और बीयर पार्टी हो रही है. इस वीडियो में दिखता है कि गंगा नदी पर लोगों से भरी एक नाव पर डीजे लगा हुआ है लोग जश्न मना रहे हैं. गंगा को लोग पवित्र मानते हैं. इसलिए इस तरह का असभ्य व्यवहार नेटिजंस को परेशान कर रहा है. इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बीयर पीते हुए पार्टी कर रहे हैं.

भड़के नेटिजंस?

इस वीडियो को देखते ही नेटिजंस भड़के नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए कहा कि इन्हें मां गंगा ने बुलाया है. वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘भगवान की माया कहीं धूप कहीं छाया.’ कुछ मुस्लिम युवक भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वो कह रहे हैं इनपर कार्रवाई होनी चाहिए. 

क्या है वीडियो का सच?

कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो मिर्जापुर के बड़ी शीतला मातामंदिर में बधावा ले जाने के दौरान का हो सकता है. बताया गया कि परंपरा के अनुसार, माझी समाज के लोग नाव से माता के दर्शन के लिए जाते हैं.  आरोप है कि कुछ युवकों ने नियमों का उल्लंघन किया है. हालांकि, अभी तक इसपर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

ऐसा ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले गंगा में नाव पर इफ्तार के दौरान बिरयानी खाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया था. अब इस वीडियो ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

कोटा में रेल हादसा! गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हुआ धमाका, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगी

Train Accident: बुधवार सुबह गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. तेज रफ्तार मुंबई-अमृतसर स्पेशल…

Last Updated: October 7, 2026 17:01:22 IST

दिल्ली में एक और हादसा, सीमापुरी में इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…

Last Updated: October 7, 2026 16:55:03 IST

Prayagraj News: 15,000 रुपये के कर्ज को लेकर दोस्तों के बीच हुआ विवाद, नाले में मिली 17 वर्षीय शांतनु की लाश, जानें पूरा मामला

प्रयागराज में 17 वर्षीय शांतनु दुबे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. उसे…

Last Updated: October 7, 2026 16:34:19 IST

Meerut Murder Case: कब्र में दफन था पति का शव, लेकिन मुर्दे की फोटो ने खोल दी पूरी पोल! पत्नी और प्रेमी पर FIR

Meerut Murder Case: मेरठ में राजमिस्त्री तालिब की मौत हत्या में बदली. शव की तस्वीरों…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:26 IST

Amazon ऑफिस के बाहर ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाका, फटा ट्रांसफॉर्मर, Video Viral

Amazon Office Transformer Blast: बेंगलुरु में अमेजन ऑफिस के बाहर एएक ट्रांसफार्मर फट गया, जो…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:22 IST