Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी एक शख्स ने अपने बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर ही गोली चलवाने की साजिश रच डाली. इस मामले में शख्स के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है.
सत्यवती कॉलेज के छात्रों में भिड़ंत
Sitamarhi Crime: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. दरसअल, डुमरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर नेशनल हाईवे पर हुई गोलीबारी की वारदात का पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान गया है. भैरोकोठी निवासी सुंदरम ने अपने बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर ही गोली चलवाने की साजिश रच डाली. उसने अपने दो दोस्तों- मोहम्मद सद्दू और रुद्र प्रताप के साथ मिलकर अपने ही घर में पैर में गोली मरवाई और पूरे मामले को असली हमले का रूप देने की कोशिश की.
वहीं वारदात के बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच की. फिर घायल के दोस्तों से कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस के भी होश उड़ गए. ऐसे में सदर डीएसपी की टीम घायल सुंदरम के घर पहुंची, तो दीवारों पर गोली के निशान और छत पर खून के धब्बे मिले. जांच में खुलासा हुआ कि सुंदरम का मकसद अपने भाई की हत्या में आरोपी जितेश झा को जेल से बाहर निकलने से रोकना था. इसी वजह से उसने खुद पर हमले की झूठी कहानी रची, ताकि केस को और मजबूत बनाया जा सके.
बता दें कि सुंदरम के भाई शुभम की नवंबर 2024 में 5 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बदमाशों ने उसके शव को रानी पुल के समीप फेंक दिया था. फिलहाल सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन के निर्देश पर सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने महज 2 घंटे के भीतर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया.
पुलिस ने सुंदरम के घर से एक पिस्टल, दो मैगजीन और एक खोखा भी बरामद किया है. पुलिस ने मामले में शामिल घायल सुंदरम के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि बदले की आग इंसान को खून के रास्ते तक ले जा सकती है.
(सीतामढ़ी से रंजीत कुमार की रिपोर्ट)
Train Accident: बुधवार सुबह गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. तेज रफ्तार मुंबई-अमृतसर स्पेशल…
टीकमगढ़ के एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या के मामले में आरोपी को जमानत…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…
प्रयागराज में 17 वर्षीय शांतनु दुबे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. उसे…
Meerut Murder Case: मेरठ में राजमिस्त्री तालिब की मौत हत्या में बदली. शव की तस्वीरों…
Amazon Office Transformer Blast: बेंगलुरु में अमेजन ऑफिस के बाहर एएक ट्रांसफार्मर फट गया, जो…