UP News: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच शादी से पहले लड़के ने युवती से एक सवाल किया. जिसपर युवती के जवाब ने दिल जीत लिया और दोनों की शादी तय हो गई. जानिए पूरा मामला.
दूल्हे ने दुल्हन के सामने रखी ऐसी शर्त
यूपी के बाराबंकी से एक दिलचस्प मामला सामना आया. जहां दूल्हे ने फेरों से पहले दुल्हन के सामने एक ऐसी शर्त रख दी, जो रोजमर्रा से जुड़ा था. इस पर युवती के जवाब ने दोनों की बात बना दी और शादी हो गई. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा पूरी कहानी बता रही है.
यह पूरा मामला मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है. जहां अशोक नाम के युवक ने दूल्हा बनने से पहले दुल्हन के सामने एक व्यवहारिक शर्त रख दी. LPG सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए युवक ने सवाल पूछा, ‘अगर गैस न मिले तो क्या तुम चूल्हे पर खाना बना पाओगी?’ युवक ने इसे मजाक नहीं, बल्कि गंभीरता से पूछा. इस पर दुल्हन ने बिना झिझक के इस सवाल का सीधा जवाब दिया और कहा- ‘हां, बना लेंगे.’ यह घटना भले ही साधारण लगे, लेकिन यह मसला थोड़ा गंभीर है. बीते दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत जैसे मुद्दे ने लोगों की निजी जिंदगी और फैसलों को भी प्रभावित किया था.
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस प्रतिक्रियाए दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भाई ने जो शर्त रखी है वो बहुत ही दिलचस्प है, क्योंकि आज के समय में घर चलाना आसान नहीं होता है.’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘क्या लोग खाना बनवाने के लिए शादी करते हैंअरे भाई इससे अच्छा थोड़ा कमाओ और मेड रख लो अगर खाना बनवाने के लिए शादी करने के बजाय.’ वहीं एक ने कहा, ‘आजकल के महंगाई के दौर में यह शर्त बहुत ही व्यावहारिक और जरूरी लगती है.’ इसके अलावा अन्य यूजर भी दूल्हे को सलाह दे रहे हैं.
यह खबर भी पढ़ें: कपड़े उतारे फिर दुकान में नंगा घुस गया, रातभर किया ऐसा काम; सुबह नजारा देखकर उड़े मालिक के होश
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…