Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > कपड़े उतारे फिर दुकान में नंगा घुस गया, रातभर किया ऐसा काम; सुबह नजारा देखकर उड़े मालिक के होश

कपड़े उतारे फिर दुकान में नंगा घुस गया, रातभर किया ऐसा काम; सुबह नजारा देखकर उड़े मालिक के होश

Azamgarh An Unusual Theft: नीरज गुप्ता ने दुकान खोली तो वह अंदर का नजारा देखकर सहम गए. दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला. इसके बाद सीसीटीवी ने असली राज़ खोला.

Written By:
Last Updated: April 29, 2026 09:32:17 IST

Mobile Ads 1x1

Azamgarh An Unusual Theft: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक शख्स ने नंगे होकर चोरी की. इसके बाद फरार हो गया. शख्स ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर पर प्लास्टिक की बाल्टी रखकर चोरी की थी. चोरी की सूचना पर 112 नंबर पुलिस और स्थानीय थाने की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए. पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. चोर ने नंगे होकर चोरी क्यों की? इसका पता तो उसकी गिरफ्तारी के बाद ही चलेगा, लेकिन बताया जा रहा है कि वह अपनी पहचान को छिपाने के लिए ऐसा कर रहा था. 

चोरी का यह अनूठा मामला आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र का है. यहां के बस्तीभुजबल बाजार में एक चौका देने वाली घटना सामने आई. रविवार (19 अप्रैल, 2026) को एक थोक किराना दुकान में नग्न अवस्था में चोर घुसा. इसके बाद इस अज्ञात चोर ने ढाई लाख रुपये नगद समेत लाखों रुपये का सामान चुरा लिया. चोरी के दौरान वह पूरी तरह से नग्न था और वह सिर्फ अपने चेहरे को छिपा रहा था. 

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात

चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसमें साफ नजर आ रहा है कि चोर अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर पर प्लास्टिक की बाल्टी रखकर चोरी करता नजर आ रहा है. इसके साथ ही वह बेहद सावधानी के साथ चोरी करता नजर आ रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई.

किसके यहां हुई चोरी?

पीड़ित नीरज गुप्ता के यहां हुई जो अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर पूरा बाजार में रहते हैं. दरअसल, नीरज गुप्ता बस्तीभुजबल गांव में किराए के मकान के दूसरे तल पर किराना की थोक दुकान चलाते हैं. सीसीटीवी के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वह एक कार्यक्रम में चले गए थे. करीब 3 घंटे बाद वह रात 12 बजे घर लौटे. चोरी का पता अगले दिन चला जब सोमवार सुबह  दुकान खोलने पहुंचे. वह जैसे ही सीढ़ी के पास पहुंचे तो उन्हें अल्बेस्टर टूटा मिला.

करीब 4 लाख रुपये का हुआ नुकसान

 नीरज गुप्ता ने आशंका जताई है कि चोर उसी रास्ते से दुकान में घुसा होगा और कैश काउंटर में रखे लगभग ढाई लाख रुपये नगद व करीब एक लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान चुरा लिया. उसने दुकाने से काजू-बादाम समेत अन्य वस्तुओं पर भी हाथ साफ किया. नीरज के मुताबिक, उनकी दुकान से करीब  3.50 लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है. 

MORE NEWS