Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था. इसी दौरान उसकी पत्नी और छोटे भाई शिवकुमार के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं. जेल से बाहर आने के बाद अनिल को इसकी जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया.

Written By:
Published: November 7, 2026 17:28:00 IST
Last Updated: 2026-11-07 17:30:28

Mobile Ads 1x1

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने भाई को ही मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने अपने बड़े भाई की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी. वारदात सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव की है. पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

सेक्टर-39 थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल के मुताबिक, हाजीपुर गांव निवासी अनिल उर्फ टेंडी (23) पर उसके छोटे भाई शिवकुमार ने बीती रात पत्थर से हमला कर दिया था. हमले में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

अनिल की पत्नी और शिवकुमार के बीच थे अवैध संबंध

पुलिस ने मृतक के एक अन्य भाई रामकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या की वजह अनिल की पत्नी और शिवकुमार के बीच कथित अवैध संबंध थे.

पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था. इसी दौरान उसकी पत्नी और छोटे भाई शिवकुमार के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं. जेल से बाहर आने के बाद अनिल को इसकी जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर शिवकुमार ने अनिल के सिर पर पत्थर से वार कर दिया.

मृतक अनिल उर्फ टेंडी का था आपराधिक इतिहास

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अनिल का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ एटीएम तोड़ने और अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे. वह कई बार जेल भी जा चुका था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

Tags:

MORE NEWS