<

जल्द करें! इस त्योहार कम बजट में अपने घर का सपना होगा पूरा, अभी जान लें पूरी डिटेल्स

Affordable Flats Scheme: अगर आप भी इस त्योहार कम बजट में अपना घर लेने के बारे में सोच रहे है तो यह खबर आपके  लिए है.

1 BHK flat under 10 lakh: त्योहारों का मौसम अक्सर खुशियां और नए सपनों के साथ आता है. अगर आप भी लंबे समय से अपने परिवार के लिए बजट-फ्रेंडली घर खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा साबित हो सकता है. दरअसल दिल्ली NCR  के गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड (UPAVP) ने बेहद किफायती कीमत पर सरकारी फ्लैट्स उपलब्ध कराए हैं.

सिर्फ 8.25 लाख रुपये में 1BHK फ्लैट

इस योजना के तहत गाजियाबाद के मंडोला विहार प्रोजेक्ट में EWS कैटेगरी (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 1BHK रेडी-टू-मूव फ्लैट्स बिक्री के लिए रखे गए हैं. इन फ्लैट्स की कीमत सिर्फ ₹8.25 लाख है और इनका आकार 28.41 वर्ग मीटर रखा गया है। राजधानी दिल्ली के बेहद करीब होने के कारण ये फ्लैट्स लोकेशन की दृष्टि से भी आकर्षक माने जा रहे हैं.

पहले आओ, पहले पाओ का मौका

यूपी हाउसिंग बोर्ड इन फ्लैट्स को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बेच रहा है। कुल 1894 फ्लैट्स इस योजना के तहत बनाए गए हैं, लेकिन अभी बची हुई यूनिट्स की संख्या काफी कम रह गई है. इन फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी और अब इसकी अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 तय की गई है. यानी इच्छुक लोगों के पास अब आवेदन करने का ज्यादा समय नहीं बचा है.

5% छूट का खास ऑफर

सरकार ने इस स्कीम को और आकर्षक बनाने के लिए एक खास ऑफर भी रखा है. अगर खरीदार 60 दिनों के भीतर पूरी रकम का भुगतान कर देते हैं, तो उन्हें 5% की अतिरिक्त छूट मिलेगी. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए खरीदारों को फ्लैट की कीमत का 5% हिस्सा फीस के रूप में जमा करना होगा. यदि आवेदन करने वालों की संख्या उपलब्ध फ्लैट्स से अधिक हो जाती है, तो आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम के जरिए की जाएगी.

आवेदन कहां और कैसे करें?

इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upavp.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए खरीदार टोल-फ्री नंबर 1800-180-5333 पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा, इच्छुक लोग 0522-2236803 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST