<

Ghaziabad Aloo Tikki Viral: आ गया स्वाद, आलू टिक्की वाले ने चप्पल पहनकर भगोने में पैरों से धोए आलू, वीडियो वायरल!

सोमवार को गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर 41 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में एक दुकान पर एक युवक को बड़े से बर्तन में आलू धोते हुए देखा जा सकता है, जबकि उसने पैरों में चप्पल पहन रखी है. वीडियो के सामने आने के बाद एक स्थानीय निवासी ने अंकुर विहार पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. जिस महिला ने यह वीडियो बनाया है, उसका कहना है कि यह वीडियो इलाके की एक मशहूर 'आलू टिक्की' की दुकान का है. उसने यह भी बताया कि उसकी मां ने भी इस दुकान की 'आलू टिक्की चाट' खाई है. उसने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि वह आदमी चप्पल पहनकर आलू धो रहा था.

Ghaziabad Aloo Tikki Viral: भारतीय स्ट्रीट फ़ूड को बहुत से लोग पसंद करते हैं लेकिन अक्सर इसकी साफ-सफाई को लेकर सवाल उठते रहते हैं. भारतीयों को जब तक स्ट्रीट फूड न मिले शायद उनका पेट ही नहीं भरता. ऊंगलियां चाट-चाट के खाने वालो अब सावधान हो जाओ. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक दुकानदार को आलू धोते हुए दिखाया गया है. वह भी अपने हाथों से नहीं बल्कि अपने पैरों से और वह भी चप्पल पहने हुए. यह वीडियो गाज़ियाबाद के DLF अंकुर विहार के लोनी इलाके में शूट किया गया था. जिस महिला ने यह वीडियो बनाया है, उसका कहना है कि यह वीडियो इलाके की एक मशहूर ‘आलू टिक्की’ की दुकान का है. उसने यह भी बताया कि उसकी मां ने भी इस दुकान की ‘आलू टिक्की चाट’ खाई है. उसने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि वह आदमी चप्पल पहनकर आलू धो रहा था.

सोमवार को गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर 41 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में एक दुकान पर एक युवक को बड़े से बर्तन में आलू धोते हुए देखा जा सकता है, जबकि उसने पैरों में चप्पल पहन रखी है. वीडियो के सामने आने के बाद एक स्थानीय निवासी ने अंकुर विहार पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बड़े बर्तन में सख्श आलू धो रहा है. वीडियो बनाने वाली युवती का कहना है कि यह वीडियो अंकुर विहार के तीन ATM चौक पर स्थित एक चाट के ठेले का है. युवती ने बताया कि उसकी मां को इस दुकानदार की चाट बेहद पसंद थी. उन्हें यहां की चाट का स्वाद काफी अच्छा लगता था लेकिन जब आज मैने यह देखा तो मेरे होश ही उड़ गए. उसने आगे कहा कि वह घर जाकर अपनी मां को यह वीडियो दिखाना चाहती है. वीडियो में पैरों से आलू धोने के तुरंत बाद युवक को उसी होज़पाइप (पानी के पाइप) से अपनी चप्पलें धोते हुए देखा जा सकता है, जिन्हें उसने पैरों में पहन रखा था.

सेहत से खिलवाड़

स्थानीय लोगों का दावा है कि रोज़ाना 500 से ज़्यादा लोग इस दुकान पर चाट और टिक्की खाने आते हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद सचिन चौधरी नामक शख्स ने अंकुर विहार पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि चाट के ठेले का मालिक लोगों को अस्वच्छ और दूषित खाना खिला रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाए गए कृत्यों से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. .

पुलिस ने जांच शुरू की

अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) ने बताया कि यह वीडियो लगभग चार महीने पुराना लग रहा है. जांच में पता चला है कि वीडियो में दिखाई देने वाला युवक अब उस दुकान पर काम नहीं करता है. युवक को बुलाया गया है और उसके अधिकारियों के सामने पेश होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर दिखाया गया है. इंडिया न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

Marital Rape In India: शादी के बाद संबंध बनाने के लिए ‘consent’ का महत्त्व, क्या कहता है कानून?

भारत में मैरिटल रेप को बलात्कार की श्रेणी में रखा ही नहीं जाता. चूंकि शादी…

Last Updated: March 25, 2026 13:01:40 IST

जब एस. डी. बर्मन को नहीं पसंद आई आशा भोसले की आवाज, फिर भी बना एवरग्रीन हिट; जानिए कौन सा है सॉन्ग

Chhod Do Aanchal..Song Secrets: साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म 'पेइंग गेस्ट' में देव आनंद…

Last Updated: March 25, 2026 12:51:57 IST

क्या है 2-6-10 Rule? स्मार्टफोन लेने से पहले जरूर करें फॉलो, डील बनेगी ज्यादा किफायती

इससे बचने के लिए आपको हमेशा 2-6-10 का नियम अपनाना चाहिए. चलिए जानते हैं आखिर…

Last Updated: March 25, 2026 12:46:56 IST

Viral Video: दिल्ली में हिंदू परिवार आखिर क्यों पाल रहे हैं सूअर? हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Delhi Pig Rearing Controversy: वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि ' महिला कहती…

Last Updated: March 25, 2026 12:45:24 IST

क्या बच्चों का भी बनतै है पैन कार्ड? कैसे करें अप्लाई? किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

इन प्रक्रियाओं में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. चलिए आपको बताते हैं बच्चों का…

Last Updated: March 25, 2026 12:40:40 IST

मिडिल ईस्ट में खत्म होगा जंग! ट्रंप ने ईरान के सामने रखी 15 शर्त, क्या मानेंगे मोजतबा खामेनेई?

Donald Trump: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अब…

Last Updated: March 25, 2026 12:36:14 IST