<

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद की सोसायटी में भीषण आग, सीएम योगी ने दिए राहत में तेजी लाने के निर्देश

Ghaziabad Apartment Fire: गाजियाबाद की सोसायटी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. देखते-देखते बिल्डिंग के कई फ्लोर आग की चपेट में आ गए.

Ghaziabad Apartment Fire: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर की एक सोसायटी में आग लगने के हादसे से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही हादसा स्थल पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं.  फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है. आग कितनी भीषण है, इसका अंदाजा यहां निकल रहे धुएं से लगाया जा सकता है जो  कई किलोमीटर दूर से देख जा रहा है. भीषण आग का यह मामला इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी का है. बताया जा रहा है कि फ्लैट में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई. सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. इस दौरान भीषण आग ने कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी हुआ है. आग कैसे लगी? यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है, लेकिन इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.

वहीं, बुधवार सुबह सोसायटी के फ्लैटों में आग लगने पर आसपास के इलाके में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई.  कुछ ही देर में सोसाइटी के एक फ्लैट से धुआं उठा और देखते-देखते आग की लपटें निकलने लगीं. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि आग 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली है.  

सीएम योगी ने दिए राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद में आग की घटना का संज्ञान लिया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

यहां पर बता दें कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं में तेजी से इजाफा होता है. इससे पहले कई राज्योंं में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. गाजियाबाद और दिल्ली स्थिति झुग्गियों में लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.  

ये भी पढ़ें:-  गाजियाबाद के इंदिरापुरम में  गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लगी आग, कई फ़्लैट जलकर हुए राख, लोगों में दहशत

नहीं हुआ कोई हताहत: फायर ऑफिसर

चीफ़ फ़ायर ऑफ़िसर (CFO) राहुल कुमार ने कहा ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है. कुछ लोग फंस गए थे. फ़ायर सर्विस ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया है. नौवीं से ग्यारहवीं मंज़िल तक 5 से 6 फ़्लैट थे. कुछ बंद थे और कुछ खुले थे. आग बुझाई ली गई है. अब तक हमने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है. घटनास्थल पर हमारी 17 से ज़्यादा गाड़ियां मौजूद हैं. हाइड्रोलिक्स भी मौजूद हैं. हमने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है. कुछ फ़्लैट खाली थे और कुछ को मामूली नुकसान पहुंचा है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST