Ghaziabad: घटना का CCTV फुटेज बैंक के बाहर लगे कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया. फुटेज में दिख रहा है कि मैनेजर को गोली मारने के बाद गार्ड रविंद्र हाथ में बंदूक लेकर आराम से एक साथी के साथ बैंक से बाहर निकला और पैदल भाग गया.
Ghaziabad: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या
Ghaziabad: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में तैनात गार्ड ने बैंक मैनेजर को गोली मार दी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी गार्ड वारदात के बाद बंदूक लेकर मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक छुट्टी को लेकर चल रहे विवाद के कारण इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे लोनी के बलराम नगर में पंजाब एंड सिंध बैंक में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टाफ और आने-जाने वालों ने बैंक मैनेजर अभिषेक (36) के कमरे से गोलियों की आवाज सुनी. उसी समय बैंक गार्ड रविंद्र हुड्डा बंदूक लेकर निकला. जब लोग उसे देखने गए तो मैनेजर खून से लथपथ पड़ा था. बैंक गार्ड रविंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मार दी थी. स्टाफ ने उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई.
घटना का CCTV फुटेज बैंक के बाहर लगे कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया. फुटेज में दिख रहा है कि मैनेजर को गोली मारने के बाद गार्ड रविंद्र हाथ में बंदूक लेकर आराम से एक साथी के साथ बैंक से बाहर निकला और पैदल भाग गया. कुछ सेकंड बाद, बैंक के कर्मचारी घायल मैनेजर को ले जा रहे थे.
ACP ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बैंक गार्ड रविंद्र हुड्डा बागपत का रहने वाला है. गार्ड का मैनेजर से छुट्टी मांगने को लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था, और इसी झगड़े ने घटना को और बढ़ा दिया. गार्ड मौके से भाग गया है. उसकी तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…