<

गोरखपुर में छात्र की हत्या पर भड़का जनाक्रोश, गुस्साए ग्रामीणों ने कर दिया ऐसा कांड

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया, जिसके बाद गुस्साए गांव वालों ने भारी प्रदर्शन किया.

NEET aspirant Murder Gorkhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव के टोला महुआ चाफी में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. 19 वर्षीय दीपक गुप्ता, जो मेडिकल की पढ़ाई के लिए नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था, पशु तस्करों की हैवानियत का शिकार बन गया। विरोध करने पर तस्करों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. इस वारदात ने पूरे गांव को मातम और गुस्से की आग में झोंक दिया.

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, दीपक गुप्ता गांव में पशु तस्करों की गतिविधियों का विरोध कर रहा था. देर रात तस्करों ने न केवल उसके सिर पर वार करके जान ले ली, बल्कि हैवानियत की हदें पार करते हुए दीपक के खून से सने कपड़ों में उसकी तस्वीर खींचकर उसी के मोबाइल से व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी. यह तस्वीर परिजनों और दोस्तों तक पहुंचते ही गांव में आक्रोश फूट पड़ा.

मातम में डूबा परिवार

मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब दीपक का शव एंबुलेंस से गांव लाया गया तो परिवार का दर्द दिल दहला देने वाला था. मां सीमा गुप्ता बार-बार बेहोश हो रहीं थीं, छोटे भाई सुरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल था. पिता दुर्गेश गुप्ता, जो कंपाउंडर का काम करते हैं, बेसुध होकर बार-बार सिर्फ एक ही बात कह रहे थे कि मेरा दीपक मुझे छोड़कर क्यों चला गया, उसने तो डॉक्टर बनने का सपना देखा था.
शाम करीब पांच बजे पूरे गांव की मौजूदगी में दीपक का अंतिम संस्कार किया गया. पिता ने कांपते हाथों से बेटे को मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई. रिश्तेदार और ग्रामीण चिता के पास गिर पड़े और बेसुध होकर रोते रहे. गांव की गलियों में सिर्फ सन्नाटा और मातम पसरा रहा.

आक्रोशित ग्रामीणों का उबाल

दीपक की हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बेकाबू हो गया. लोगों ने तस्करों की गाड़ी फूंक दी और एक आरोपी को पकड़ लिया. सुबह होते-होते गोरखपुर-पिपराइच मार्ग के भट्ठा चौराहे पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. पुलिस के पहुंचने पर नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई. आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें एसपी नार्थ, पिपराइच थानेदार सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए.
गांव की महिलाओं का गुस्सा सबसे ज्यादा देखने को मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई करती तो दीपक की जान बच सकती थी. सुरक्षा बलों के गांव पहुंचने पर भी महिलाओं ने पथराव किया और पुलिस को भागना पड़ा. उनका कहना था कि अब उनके बच्चों की जान सुरक्षित नहीं है और पुलिस सिर्फ तमाशबीन बनी हुई है.

प्रशासन की कार्रवाई

गांव की नाजुक स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया. बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी जवान तैनात किए गए। वहीं, दीपक के पिता दुर्गेश गुप्ता की तहरीर पर हत्या, अपहरण, डकैती का प्रयास, हत्या का प्रयास, गोवध और पशु क्रूरता समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया. मामले में लापरवाही के आरोप में जंगल धूषण चौकी प्रभारी ज्योति नारायण तिवारी समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST